CBSE 10th Result 2026 out : जारी हुए नतीजे, त्रिवेंद्रम और विजयवाड़ा ने मारी बाजी, यहां देखें अपने शहर का हाल

CBSE 10th Result 2026 घोषित. इस साल 93.70% छात्र सफल रहे. जानें त्रिवेंद्रम, दिल्ली, पटना और नोएडा समेत सभी 22 जोन्स का पासिंग प्रतिशत.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
जहां त्रिवेंद्रम टॉप पर है, वहीं गुवाहाटी रिजन 85.32% के साथ सूची में सबसे नीचे रहा. हालांकि, ओवरऑल प्रदर्शन में सुधार शिक्षा के बढ़ते स्तर को दर्शाता है.

CBSE 10th Result 2026 : लंबे इंतजार के बाद सीबीएसई ने 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है. इस साल कुल पासिंग पर्सेंटेज 93.70 रहा. जो पिछले साल के मुकाबले 0.04% अच्छा है. इस साल 2483479 स्टूडेंट्स ने रजिस्टर कराया था और 2471777 स्टूडेंटेस ने परीक्षा दी थी. जिसमें से 2316008 पास हुए हैं. ये तो बात हो गई ओवर ऑल परसेंटेज की. अब आते हैं जोन वाइज किसका पर्सेंट कैसा रहा....

यह भी पढ़ें- CBSE 10th Result 2026 Declared LIVE : CBSE ने जारी कर दिया 10वीं का रिजल्ट, UMANG ऐप पर ऐसे करें चेक

रिजन वाइज परफॉर्मेंस: दक्षिण भारत का दबदबा कायम

हर बार की तरह इस बार भी दक्षिण भारतीय जोन्स ने बाजी मारी है. त्रिवेंद्रम और विजयवाड़ा ने 99.79% के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष स्थान हासिल किया है. वहीं, दिल्ली के दोनों जोन्स (वेस्ट और ईस्ट) ने भी 97% से अधिक का स्कोर कर अपनी चमक बिखेरी है. यहां देखिए पूरी लिस्ट

1 TRIVANDRUM 99.79
2 VIJAYWADA 99.79
3 CHENNAI 99.58
4 BENGALURU 98.91
5 DELHI WEST 97.45
6 DELHI EAST 97.33
7 PUNE 96.66
8 AHMEDABAD 96.61
9 LUDHIANA 95.70
10 AJMER 94.78
11 BHUBANESWAR 94.67
12 GURUGRAM 93.21
13 BHOPAL 92.48
14 PANCHKULA 92.24
15 LUCKNOW 91.63
16 DEHRADUN 91.59
17 PRAYAGRAJ 89.45
18 PATNA 89.33
19 RAIPUR 88.41
20 NOIDA 87.66
21 RANCHІ 86.18
22 GUWAHATI 85.32

Advertisement

नोट: जहां त्रिवेंद्रम टॉप पर है, वहीं गुवाहाटी रिजन 85.32% के साथ सूची में सबसे नीचे रहा. हालांकि, ओवरऑल प्रदर्शन में सुधार शिक्षा के बढ़ते स्तर को दर्शाता है.

यहां देखें रिजल्ट का पूरा PDF

cbse pdf 10 result by subhashinitripathi93

Advertisement
Featured Video Of The Day
Kachehri | Global News | आखिर कहां गायब हो रहें America के वैज्ञानिक? Meenakshi Kandwal | Kachehri