हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (Board of School Education Haryana) की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 25 मार्च से शुरू होने वाली है. सेकेंडरी परीक्षाएं 26 फरवरी से शुरू होगी, जो कि 20 मार्च तक चलेगी. वहीं सीनियर सेकेंडरी की परीक्षाएं 25 फरवरी से 1 अप्रैल तक चलेगी. प्रदेशभर में 1421 परीक्षा केन्द्र बनाएं गए हैं. हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अनुसार इस साल करीब 5 लाख, 66 हजार 400 छात्र परीक्षा में शामिल होने वाले हैं. परीक्षा दोपहर 12:30 बजे से शुरू होगी जो कि 3:30 बजे तक रहेगा. इसके साथ ही हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने सतर्क किया है कि अगर कोई भी नकल करते या करवाते हुए पाया गया, तो उसके खिलाफ एक्शन लिया जाएगा. बोर्ड परीक्षाओं के मद्देनजर शिक्षा विभाग पूरी तरह से अलर्ट है.
स्कूल की मान्यता कर दी जाएगी रद्द
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने परीक्षाओं को लेकर कड़े इंतजाम किए गए हैं. साथ ही निजी स्कूलों को सख्त चेतावनी भी दी है कि अगर किसी निजी स्कूल का नाम पेपर लीक में सामने आता है और जांच में स्कूल दोष साबित हो जाता है, तो संबंधित स्कूल पर जुर्माने लगेगा. साथ ही मान्यता तक रद्द की जा सकती है.
बोर्ड ने स्पष्ट कहा है कि अगर किसी परीक्षा केंद्र पर गड़बड़ी, नकल, पेपर लीक होता है और उसके कारण परीक्षा दोबारा करानी पड़ती है, तो परीक्षा का पूरा खर्च संबंधित जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों से करवाया जाएगा.
हाल ही में एडमिट कार्ड किए जारी
सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी के एडमिट कार्ड 16 फरवरी को जारी किए गए हैं. जिन्हें हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की वेबसाइट https://bseh.org.in/home पर जाकर हासिल किया जा सकता है. प्रवेश पत्र में किसी भी तरह की गलती होने पर उसे 20 फरवरी तक ठीक करवाया जा सकेगा.