22 days ago

Board Class 10th 12th Result 2026 Date  Updates: कई राज्यों में 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं खत्म हो गई हैं और अब छात्रों को बस अपने बोर्ड एग्जाम के नतीजों का इंतजार है.  बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन, राजस्थान (RBSE), अजमेर 20 मार्च या उसके आसपास तक क्लास 10th सेकेंडरी एग्जाम के रिजल्ट्स अनाउंस करेगा. बिहार बोर्ड भी 20 मार्च को 10 वीं का रिजल्ट जारी करेगा. 10वीं के नतीजे जारी होने के कुछ दिन बाद 12वीं के नतीजे भी जारी किए जाएंगे. इसी तरह से बिहार बोर्ड की मैट्रिक (10वीं) और इंटरमीडिएट (12वीं) परीक्षा 2026 के रिजल्ट भी जल्द जारी होने वाले हैं.  बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) एक दो दिन में परीक्षा परिणाम जारी करने की तारीख का ऐलान कर सकता है.

Board Class 10th 12th Result 2026 Date Updates:

Mar 18, 2026 17:24 (IST)

Bihar Board 12th Result live Updates : बिहार बोर्ड जल्द जारी करेगा इंटर का रिजल्ट, यहां जानें पासिंग मार्क्स कितना चाहिए

बिहार बोर्ड जल्द ही अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर नतीजों की घोषणा करने जा रहा है. ऐसे में आइए पिछले सालों का रिकॉर्ड देखते हैं किस महीने में 12वीं का रिजल्ट जारी किया गया था. 

बिहार बोर्ड पिछले कुछ सालों से देश में सबसे पहले रिजल्ट जारी करने का रिकॉर्ड बना रहा है. पिछले ट्रेंड्स को देखें तो:

2025 में: 25 मार्च

2024 में: 23 मार्च

2023 में: 21 मार्च

इन आंकड़ों के आधार पर उम्मीद जताई जा रही है कि मार्च के आखिरी हफ्ते (16 से 26 मार्च के बीच) में रिजल्ट कभी भी पोर्टल पर लाइव हो सकता है. हालांकि, छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक पुष्टि का इंतजार करें.

मुख्य लिखित परीक्षा में कम से कम 33% अंक लाना अनिवार्य है.

जिन विषयों में प्रैक्टिकल परीक्षा होती है, उनमें भी अलग से 33% अंक पाने होंगे.

Mar 18, 2026 16:17 (IST)

RBSE Class 10 Result LIVE 2026: 20 मार्च को जारी होगा राजस्थान का दसवीं रिजल्ट

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान (RBSE) 20 मार्च को कक्षा 10 (माध्यमिक) परीक्षा के परिणाम घोषित करने वाला है. इन परीक्षाओं के लिए कुल 10,68,078 छात्रों ने पंजीकरण कराया था, जो 12 फरवरी से 28 फरवरी तक आयोजित की गई थीं. परिणाम घोषित होने के बाद, आधिकारिक वेबसाइट पर परिणाम का लिंक सक्रिय कर दिया जाएगा. छात्र अपने आवश्यक क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके अपना परिणाम देख सकेंगे.

Mar 18, 2026 16:02 (IST)

Bihar Board Matric Result live 2026 कैसे चेक कर सकेंगे बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट

  • सबसे पहले biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं.
  • अब आप मैट्रिक रिजल्ट 2026 लिंक पर क्लिक करें.
  • इसके बाद अपना रोल कोड व रोल नंबर डालें.
  • सब्मिट करने पर आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आएगा.
  • अब इसे डाउनलोड कर प्रिंट आउट ले लें.

Mar 18, 2026 15:59 (IST)

Bihar Board result live 2026 Updates : बिहार बोर्ड रिजल्ट की डेट आई सामने, यहां जानें

BSEB Bihar Board 10th Result 2026: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2026 के नतीजे 20 मार्च को घोषित करेगा. ये नतीजे शिक्षा मंत्री सुनील कुमार पटना स्थित BSEB मुख्यालय में घोषित करेंगे.

Advertisement
Mar 18, 2026 14:28 (IST)

Bihar Board Result 2026 Live updates : रिजल्ट के बाद स्क्रूटनी का मिलेगा Students को मौका

बिहार बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट जारी होने के बाद परिणाम से असंतुष्ट छात्र-छात्राएं स्क्रूटनी के लिए भी अप्लाई कर सकेंगे. 

Mar 18, 2026 13:37 (IST)

Bihar Board 2026 Live updates : बिहार बोर्ड रिजल्ट के साथ जारी करेगा Toppers List

बोर्ड रिजल्ट के साथ जारी करेगा टॉपर्स लिस्ट

बिहार बोर्ड द्वारा टॉपर्स का वेरिफिकेशन किया जा रहा है. बोर्ड ‘टॉपर्स वेरिफिकेशन’ करने के बाद रिजल्ट की डेट जारी कर देगा. वहीं, बोर्ड परीक्षा के परिणाम जारी करने के साथ-साथ टॉपर्स की लिस्ट भी जारी करेगा. कक्षा 12वीं में स्ट्रीम वाइज टॉपर्स लिस्ट जारी की जाएगी. साथ ही, अलग-अलग जिले के टॉपर्स की लिस्ट भी बोर्ड जारी करेगा.

Advertisement
Mar 18, 2026 13:35 (IST)

Board Result 2026 Live Updates : कब तक जारी हो सकता है यूपी बोर्ड का रिजल्ट?

कब तक जारी हो सकता है यूपी बोर्ड का रिजल्ट?

यूपी बोर्ड का रिजल्ट अप्रैल में ही जारी किया जाएगा, बताया जा रहा है कि 20 अप्रैल तक रिजल्ट जारी किया जा सकता है. हालांकि बोर्ड की तरफ से इसे लेकर अब तक सटीक जानकारी नहीं दी गई है. फिलहाल यूपी के लाखों छात्रों को रिजल्ट के लिए कुछ हफ्ते का इंतजार करना पड़ेगा. 

Mar 18, 2026 13:19 (IST)

Rajasthan Board 10th Result 2026 LIVE: कहां चेक कर सकेंगे रिजल्ट

Rajasthan Board 10th Result को   rajeduboard.rajasthan.gov.in वेबसाइट पर जाकर चेक किया जा सकेगा. रिजल्ट जारी होते ही यहां होमपेज पर RBSE 10th Result 2026 या Secondary Exam Result 2026 का लिंक एक्टिव हो जाएगा

Mar 18, 2026 12:36 (IST)

Bihar Board 12th Result Live: जानें कब आएगा बीएसईबी 12वीं का रिजल्ट

BSEB 20 मार्च से 25 मार्च के बीच बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 की घोषणा कर सकता है. छात्र अपना 12वीं का रिजल्ट बिहार बोर्ड की साइट पर जाकर चेक कर सकेंगे.

Mar 18, 2026 12:15 (IST)

Rajasthan Board Results: RBSE ने बता दिया कब जारी होगा राजस्थान बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट

राजस्थान बोर्ड की तरफ से  कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा के का रिजल्ट कुछ ही दिनों में जारी कर दिया जाएगा

Advertisement
Mar 18, 2026 11:46 (IST)

कब हुई थी बिहार बोर्ड 12वीं और 10वीं की परीक्षा

इस साल बिहार बोर्ड की 12वीं की परीक्षा 2 फरवरी से 13 फरवरी 2026 तक चली थी. जबकि कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी से 25 फरवरी 2026 तक आयोजित की गई थीं.

Featured Video Of The Day
Iran Israel War: Ceasefire के बाद इजरायल के लेबनान पर भीषण हमले, ग्राउंड रिपोर्ट से समझें हालात