Bihar Class 12 Board Exam Answer Key: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने क्लास 12 वीं बोर्ड परीक्षा के ऑब्जेक्टिव-टाइप सवालों की आंसर की जारी कर दी है. BSEB की ऑफिशियल वेबसाइट biharboardonline.com और object.biharboardonline.com पर आंसर की जारी की गई है. जिन भी छात्रों ने इस साल बिहार बोर्ड की 12वीं कक्षा की परीक्षा दी है वो तुरंत आंसर की चेक कर लें. स्टूडेंट्स आंसर की पर ऑब्जेक्शन भी उठा सकते हैं. अगर किसी स्टूडेंट्स को लगता है कि किसी सवाल का जवाब आंसर की में सही नहीं है, तो वो ऑब्जेक्शन उठा सकता है. आंसर की पर उठाए गए ऑब्जेक्शन को बोर्ड रिव्यू करेगा.
6 मार्च तक खुली रहेगी ऑब्जेक्शन विंडो
आंसर की में सभी सब्जेक्ट के ऑब्जेक्टिव-टाइप सवालों के सही जवाब दिए गए हैं. आंसर की हर शिफ्ट के सवालों की ID के साथ उनके सही जवाब दिए गए हैं. किसी भी जवाब पर संदेह होने पर ऑब्जेक्शन रेज कर सकते हैं. ऑब्जेक्शन विंडो 6 मार्च, 2026 शाम 5 बजे तक एक्टिव रहेगी.
2 फरवरी से 13 फरवरी तक हुई थी परीक्षा
बता दें कि इस साल, क्लास 12 वीं की परीक्षा में 50 परसेंट मार्क्स ऑब्जेक्टिव-टाइप सवालों पर बेस्ड थे. कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षाएं 2 फरवरी से शुरू हुई थी जो कि 13 फरवरी तक चली थी. इस साल राज्य के 1,762 केंद्रों पर लगभग 13.18 लाख छात्रों ने ये परीक्षा दी है.
बीएसईबी के मुताबिक, सभी परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के साथ परीक्षा आयोजित की गई थी. हर केंद्र पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे. कई जिलों में लाइव मॉनिटरिंग की व्यवस्था की गई थी. कंट्रोल रूम के माध्यम से पूरी परीक्षा व्यवस्था पर नजर रखी गई थी.