Bihar Board 10th Result Today: आज 1:15 बजे आएगा बिहार 10वीं कक्षा का रिजल्ट, शिक्षा मंत्री जारी करेंगे परिणाम

Bihar Board 10th Result Today:  बिहार के 16 लाख विद्यार्थियों के भाग्य का फैसला आज होने वाला है. बिहार सरकार में शिक्षा मंत्री सुनील कुमार आज दोपहर 1:15 बजे 10वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट जारी करेंगे.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
bihar 10th board results
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • बिहार बोर्ड दसवीं कक्षा का रिजल्ट आज दोपहर सवा एक बजे घोषित किया जाएगा
  • बिहार के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार इस वर्ष का मैट्रिक परिणाम जारी करेंगे
  • छात्र अपना परिणाम बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन देख सकेंगे
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

Bihar Board 10th Result Today: बिहार के 16 लाख विद्यार्थियों के भाग्य का फैसला आज होने वाला है. बिहार सरकार में शिक्षा मंत्री सुनील कुमार आज दोपहर 1:15  बजे 10वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट जारी करेंगे. इस बात कि जानकारी बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनन्द किशोर ने दी है. इससे पहले 12वीं बोर्ड के रिजल्ट जारी किए गए थे. आज शिक्षा मंत्री सुनील कुमार शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ० बी० राजेन्दर के साथ रिजल्ट जारी करेंगे. 

2025 में कैसा था 10वीं बोर्ड का परिणाम

बिहार 10वीं बोर्ड परिणाम रिलीज होने से पहले एक नजर पिछले साल के नतीजों पर भी डाल लेते हैं. 2025 में 10वीं बोर्ड के नतीजों की बात करें तो तब 82.11 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए थे. तब 15.58 लाख छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे और 12.79 लाख छात्र परीक्षा में सफल हुए थे. 

नतीजों का काउंटडाउन शुरू 

बिहार 10वीं बोर्ड के परिणाम शिक्षा मंत्री सुनील कुमार शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ० बी० राजेन्दर के साथ जारी करेंगे. छात्रों को यह हिदायत दी जाती है कि अंतिम समय मुश्किल में फंसने से पहले ही अपना रोल नंबर पास रखें. biharboardonline.bihar.gov.in लिंक ऑनलाइन होते ही सभी स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट देख पाएंगे.बिहार 10वीं बोर्ड का रिजल्ट बीएसईबी ऑफिस, सिन्हा रोड, पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर घोषित कर दिया जाएगा. 

यह भी पढ़ें- आज जारी होगा बिहार बोर्ड 10वीं कक्षा का रिजल्ट, इस तरह करें चेक

यह भी पढ़ें-  आज जारी होगा बिहार बोर्ड मैट्रिक का रिजल्ट, Roll Number रखें तैयार
 

Featured Video Of The Day
Gaza में फिर भारी हमला! Al-Shujaiya पर दागी मिसाइल, IDF का ईरान पर बड़ा दावा 90% हथियार उद्योग तबाह