एक्स पर लावण्या जैन नाम के एक युवक का पोस्ट काफी वायरल हो रहा है. जिसमें उन्होंने दावा किया है कि B.Tech की डिग्री के बिना भी वो आसानी से हर महीने 4.86 लाख रुपये कमा रहे हैं. भारत में कई स्टूडेंट्स जहां, IIT से पढ़कर अच्छा पैकेज कमाने का सपना देखते हैं, वहीं लावण्या जैन का दावा है कि बिना IIT के डिग्री के वो अच्छी खासी सैलरी उठा रहे हैं. B.Tech ड्रॉपआउट लावण्या जैन ने अपना ये दावा साबित करने के लिए सैलरी स्लिप भी शेयर की है. साथ ही लिखा है कि कॉलेज छोड़ना उनकी जिंदगी का सबसे अच्छा फैसला था. लावण्या जैन के इस पोस्ट के बाद से ये चर्चा तेज हो गई है कि क्या कॉलेज की डिग्री से ज्यादा जरूरी स्किल है?
"IIT-ians आपके अंडर काम करते हैं"
पोस्ट करते हुए जैन ने लिखा, "मैं IIT से नहीं हूं. मैंने इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में अपनी B.Tech की पढ़ाई आखिरी सेमेस्टर में ही छोड़ दी थी. मुझे लगता है कि यह मेरी जिंदगी के सबसे अच्छे फैसलों में से एक था. मैं अपने कॉलेज के सबसे ज्यादा प्लेसमेंट पैकेज (100k USD) से भी अधिक कमा रहा हूं, वह भी एक कॉन्ट्रैक्टर के तौर पर पार्ट-टाइम काम करके. मेरी पैसिव इनकम के 5 जरीये हैं. मेरी मुख्य कमाई से मेरे सारे खर्चे निकल आते हैं. बस एक छोटी सी याद दिलाने वाली बात है कि IIT सिर्फ एक टैग है. हां, इससे आपको एलुमनाई नेटवर्क और थोड़ी पहचान जरूर मिल सकती है, लेकिन उसका क्या फायदा जब आपके अंडर ही कुछ IIT-ians काम कर रहे हों, lol. वहीं अपनी बात को साबित करने के लिए उन्होंने सैलरी से जुड़ा सबूत भी शेयर किया".
उनके पोस्ट पर कई तरह की प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं. एक यूजर ने लिखा, "भाई, हर कोई आपकी तरह टैलेंटेड नहीं होता. एक अन्य यूजर ने लिखा, "कुछ लोगों को अच्छी नौकरी पाने के लिए सच में IIT के ठप्पे की जरूरत होती है."