Assam HSLC Results 2026: असम बोर्ड कक्षा 10वीं में ज्योतिर्मय ने किया टॉप, इतने नंबर लाकर पाया पहला स्थान

Assam HSLC Class 10th Result 2026: असम स्टेट स्कूल एजुकेशन बोर्ड (ASSEB) ने कक्षा 10वीं के नतीजे आज जारी कर दिए हैं. जिन भी बच्चों ने इस साल ये परीक्षा दी है, वो अब अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

Assam HSLC result 2026: असम स्टेट स्कूल एजुकेशन बोर्ड (ASSEB) ने आज असम HSLC रिजल्ट 2026 की घोषणा कर दी है. इस साल परीक्षा में शामिल हुए 4,29,249 उम्मीदवारों में से 2,81,701 पास हुए हैं, जिससे कुल पासिंग पर्सेंटेज 65.62% रहा. इस साल ज्योतिर्मय दास ने 591 नंबर लाकर प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है. वहीं, दूसरे स्थान पर अकनखा भुयन ( 589 नंबर) हैं. जबकि तीसरे स्थान पर दो लोगों ने अपनी जगह बनाई है- जिया फऱाह इस्लाम और सुरजित अखतर (588) .

बता दें आज सुबह 10:30 बजे रिजल्ट जारी किया गया है. रिजल्ट sebaonline.org पर जाकर छात्र रिजल्ट चेक कर सकते है. इसके अलावा DigiLocker और UMANG ऐप के जरिए भी रिजल्ट को चे किया जा सकता है.

असम HSLC रिजल्ट कैसे करें चके

sebaonline.org पर रिजल्ट का लिंक होगा. स्टूडेंट्स इस लिंक पर जाएं और अपना रोल नंबर डालकर मार्कशीट डाउनलोड कर लें. इसके अलावा NDTV रिजल्ट चेकर की मदद से भी छात्र अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. दरअसल कई बार ऑफिशियल वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक होने की वजह से रिजल्ट चेक करने में परेशानी आ जाती है. ऐसे में NDTV रिजल्ट चेकर की मदद से छात्र बिना किसी दिक्कत के रिजल्ट चेक कर सकते हैं.

Advertisement

मार्कशीट में सब्जेक्ट-वाइज मार्क्स, टोटल स्कोर, ग्रेड और पास या फेल स्टेटस जैसी जरूरी डिटेल्स होंगी. स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि एडमिशन के दौरान किसी भी तरह की गड़बड़ी से बचने के लिए सभी डिटेल्स को ध्यान से वेरिफाई कर लें.

Advertisement

ये परीक्षा पास करने के लिए हर विषय में 30 प्रतिशत अंक आना अनिवार्य है.  वहीं जो छात्र एक या एक से अधिक विषयों में पास नहीं होंगे, उन्हें पास होने के लिए कंपार्टमेंट परीक्षा में बैठने का मौका दिया जाएगा. 

Featured Video Of The Day
डंडा उठाया और शुरू हो गई पिटाई... नोएडा में पालतू कुत्ते संग बेरहमी करते मालिक का VIDEO वायरल