दिल्ली में डरा रही उफनती यमुना, जरा पुराने पुल का नजारा देखिए

हरियाणा के यमुनानगर में हथिनीकुंड बैराज के सभी 18 गेट दो दिन पहले खोले जाने के बाद यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर आ गया है. जिसकी वजह से दिल्ली पर बाढ़ का संकट मंडरा रहा है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
दिल्ली में यमुना खतरे के निशान के पार.
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • दिल्ली और आसपास के राज्यों में भारी बारिश और छोड़े पानी से यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया है.
  • यमुना का जलस्तर लोहा पुल के पास तेजी से बढ़कर किनारों से बाहर निकलने लगा है, जिससे बाढ़ का खतरा बढ़ गया है.
  • दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर धीरे-धीरे घट रहा है, लेकिन निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा अभी भी कायम है.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

दिल्ली में यमुना नदी का बढ़ता जलस्तर एक बार फिर दिल्ली वालों के लिए चिंता की वजह बना हुआ है. दिल्ली और आसपास के राज्यों में हुई भारी बारिश और हिमाचल, उत्तराखंड के बांधों से छोड़े गए पानी की वजह से यमुना के जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर (Delhi Yamuna Over Flow) पहुंच गया है. यमुना नदी अब खतरे के निशान से ऊपर बह रही है और निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है. सबसे ज्यादा प्रभाव यमुना बाजार इलाके के लोहा पुल के पास दिखाई दे रहा है, जहां नदी का पानी तेजी से बढ़ते हुए किनारों से बाहर निकलने लगा है. पुराना लोहा पुल की तस्वीरें डरा देने वाली हैं.

ये भी पढ़ें- दिल्ली में यमुना उफान पर: खतरे का निशान पार, मंडराया बाढ़ का खतरा, जानिए सरकार की कैसी है तैयारी

जलस्तर घट रहा, लेकिन दिल्ली पर संकट अभी टला नहीं

हालांकि दिल्ली में यमुना का जलस्तर अब घटने लगा है. लेकिन निचले इलाकों में खतरा अब भी बरकरार है. सुबह 7 बजे यमुना का जलस्तर 205.85 मीटर रिकॉर्ड किया गया था. जबकि सुबह 5 बजे यमुना का लेवल 205.95 मीटर था. हालांकि आज रात तक भी यमुना का जलस्तर खतरे के निशान के ऊपर ही रहेगा.

क्यों बढ़ने लगा यमुना का जलस्तर? 

हरियाणा के यमुनानगर में हथिनीकुंड बैराज के सभी 18 गेट दो दिन पहले खोले जाने के बाद यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर आ गया है. सोमवार को दोपहर दो बजे यमुना नदी दिल्ली के पुराने रेलवे पुल पर खतरे का निशान पार कर गई. इस समय नदी का जलस्तर 205.36 मीटर दर्ज किया गया था. दिल्ली के लिए चेतावनी स्तर 204.50 मीटर जबकि खतरे का स्तर 205.33 मीटर है और 206 मीटर पर लोगों को हटाने की प्रक्रिया शुरू की जाती है.

लोहा पुल की तस्वीरें डरा रहीं

यमुना के जलस्तर और संभावित बाढ़ पर नजर रखने के लिये पुराना रेलवे पुल मुख्य जगह है. पुराने रेलवे पुल पर सोमवार सुबह सात बजे यमुना नदी का जलस्तर 204.80 मीटर के स्तर तक पहुंच गया था. यह दूसरा दिन था जब जलस्तर चेतावनी के निशान से ऊपर रहा. रविवार शाम सात बजे जलस्तर 204.60 मीटर के आसापास था.

सभी एजेंसियां अलर्ट पर

केंद्रीय जल आयोग ने रविवार को बाढ़ संबंधी परामर्श जारी कर दिल्ली में यमुना का जलस्तर 19 अगस्त तक 206 मीटर तक पहुंचने का अनुमान जताया था. अधिकारियों ने कहा था कि स्थिति पर नजर रखी जा रही है और जलस्तर बढ़ने के पूर्वानुमान के मद्देनजर सभी एजेंसियों को एहतियाती कार्रवाई करने के लिये कहा गया है.

Advertisement

केंद्रीय बाढ़ कक्ष के एक अधिकारी ने कहा था कि यमुना के जलस्तर में वृद्धि की मुख्य वजह वजीराबाद और हथिनीकुंड बैराज से हर घंटे भारी मात्रा में पानी छोड़ा जाना है. बाढ़ नियंत्रण विभाग के मताबिक, हथिनीकुंड बैराज से लगभग 57,460 क्येसूक पानी छोड़ा जा रहा है वहीं वजीराबाद बैराज से हर घंटे 36,064 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है. इन बैराज से छोड़े गए पानी को दिल्ली पहुंचने में आमतौर पर 48 से 50 घंटे का समय लगता है. 15 अगस्त को दोपहर एक बजे नदी का जलस्तर 204.65 मीटर पर पहुंच गया था और अगले दिन यह 205.11 मीटर पर पहुंच गया.

इनपुट- भाषा के साथ

Featured Video Of The Day
Shubhanshu Shukla PM Modi Meeting: मेरा होमवर्क पूरा किया या नहीं... शुभांशु से PM ने पूछा कठिन सवाल