उत्तम नगर में पसरा सन्नाटा, चेहरों पर खामोशी... रामनवमी पर ईदगाह रोड से बाल्मीकि मंदिर तक कड़ा पहरा

Uttam Nagar Security: उत्तम नगर, डाबरी और बिंदापुर थानों की पुलिस टीमें संयुक्त रूप से काम कर रही हैं. सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए इलाके में अर्धसैनिक बलों, यानी पैरामिलिट्री फोर्सेस की 12 टीमें तैनात की गई है. साथ सीआरपीएफ के जवान भी पूरी तरह मुस्तैद है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
रामनवमी पर उत्तर नगर में सुरक्षा सख्त.
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • दिल्ली के उत्तम नगर इलाके में राम नवमी के अवसर पर सुरक्षा के लिए करीब छह सौ पचास पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं
  • उत्तम नगर थाने के आसपास खासकर काली बस्ती, कब्रिस्तान रोड को संवेदनशील क्षेत्र घोषित कर सुरक्षा कड़ी की गई है
  • पुलिस ने मुख्य सड़कों, गलियों और चौराहों पर पुलिस पिकेट लगाए हैं और गुप्त खुफिया जानकारी जुटाई जा रही है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

दिल्ली के उत्तम नगर इलाके में राम नवमी के मौके पर सुरक्षा-व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है. स्थानीय पुलिस प्रशासन किसी भी तरह की कोताही बरतना नहीं चाहती. यही वजह है कि पूरे इलाके को एक अभेद्य किले में तब्दील कर दिया गया है. इस सुरक्षा घेरे को मजबूत करने के लिए करीब 650 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है. सुरक्षा की गंभीरता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि पुलिस थानों के बाहर भी अर्धसैनिक बलों के जवानों को मुस्तैद किया गया है.

रामनवमी पर उत्तर नगर में पुलिस का सख्त पहरा

पूरे उत्तम नगर क्षेत्र में कुल 25 अलग-अलग स्थानों पर छोटे-बड़े पुलिस पिकेट लगाए गए हैं, ताकि हर संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखी जा सके. प्रशासन ने कुछ इलाकों को विशेष रूप से संवेदनशील घोषित किया है, जिनमें उत्तम नगर थाना रोड, काली बस्ती, कब्रिस्तान रोड/ईदगाह रोड और बाल्मीकि मंदिर चौराहा शामिल हैं. इन पॉइंट्स पर पुलिस की सबसे ज्यादा मौजूदगी देखी जा रही है क्योंकि यहां पहले भी तनाव की स्थिति बनी रही है.

ये भी पढ़ें- Uttam Ngar Eid : उत्तम नगर में भारी सुरक्षा के बीच ईद, 1500 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात, ड्रोन से निगरानी

इलाके की संवेदनशीलता को देखते हुए मुख्य सड़कों के अलावा गलियों के मोड़ों और प्रमुख चौराहों पर भी पुलिस पिकेट तैनात किए गए हैं. वर्दीधारी पुलिसकर्मियों के साथ-साथ द्वारका जिले की ऑपरेशन सेल की टीमें भी पूरी तरह सक्रिय हैं. ये टीमें सादे कपड़ों में घूमकर गुप्त जानकारियां जुटा रही हैं, ताकि अगर कहीं भी कोई अशांति फैलाने की योजना बन रही हो, तो उसकी जानकारी पुलिस को समय रहते मिल जाए.

Advertisement

 सुरक्षा के इस बड़े अभियान में उत्तम नगर, डाबरी और बिंदापुर थानों की पुलिस टीमें संयुक्त रूप से काम कर रही हैं. सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए इलाके में अर्धसैनिक बलों, यानी पैरामिलिट्री फोर्सेस की 12 टीमें तैनात की गई है इनके साथ सीआरपीएफ के जवान भी पूरी तरह मुस्तैद है. हालांकि राहत की बात यह है कि ईद के बाद से अब तक इलाके में कोई भी हंगामा या अप्रिय घटना नहीं हुई है, लेकिन पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है, ताकि भविष्य में किसी भी तरह की हुड़दंगबाजी या हिंसा की आशंका को जड़ से खत्म किया जा सके.

होली के दौरान हुई तरुण बुटोलिया की हत्या के बाद से इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ था. इस मामले में ताज़ा अपडेट यह है कि पुलिस अब तक 14 से अधिक मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है, जिनमें कुछ महिलाएं भी शामिल हैं. प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों के अवैध निर्माण पर बुलडोजर कार्रवाई भी की थी. फिलहाल मामला कानूनी प्रक्रिया में है और पीड़ित परिवार लगातार न्याय की गुहार लगा रहा है.

 राम नवमी जैसे बड़े त्योहार पर माहौल न बिगड़े और तरुण हत्याकांड से जुड़ी कोई पुरानी रंजिश दोबारा न भड़के, इसीलिए पुलिस प्रशासन ने चप्पे-चप्पे पर पहरा लगा दिया है. पुलिस का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि सभी नागरिक शांतिपूर्वक त्योहार मना सकें और असामाजिक तत्वों के मन में कानून का डर बना रहे. सुरक्षा की यह मुस्तैदी तब तक जारी रहेगी जब तक त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न नहीं हो जाता.

इनपुट- हर्षित

Featured Video Of The Day
ट्रंप का डबल गेम, ईरान करेगा फेल, अब लगेगी मिडिल ईस्ट में आग?