दिल्ली विश्वविद्यालय की असिस्टेंट प्रोफेसर की हत्या, कमरे में बंद मिला देवोस्मिता पॉल का शव

दिल्ली विश्वविद्यालय के शिवाजी कॉलेज की असिस्टेंट प्रोफेसर देवोस्मिता पॉल अपने फ्लैट में मृत पाई गईं. गुरुवार सुबह से उनका फोन न उठने और फ्लैट बाहर से बंद होने पर उनकी बहन ने ताला तोड़ा, तो अंदर उनका शव मिला. पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
डीयू की असिस्टेंट प्रोफेसर देवोस्मिता पॉल की बेरहमी से हत्या, सिर पर भारी वस्तु से किया वार
ians

पूर्वी दिल्ली के वसुंधरा एन्क्लेव स्थित सत्यम अपार्टमेंट में गुरुवार को एक महिला की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया. मृतका की पहचान देवोस्मिता पॉल के रूप में हुई है, जो दिल्ली विश्वविद्यालय के शिवाजी कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर थीं और फ्लैट में अकेली रहती थीं. दिल्ली पुलिस के मुताबिक, दोपहर करीब 2:35 बजे न्यू अशोक नगर थाने में एक पीसीआर कॉल मिली. कॉल करने वाली 49 वर्षीय देवराती पॉल ने बताया कि उनकी बहन का शव फ्लैट के अंदर पड़ा है.

जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह से फ्लैट बाहर से बंद था और देवोस्मिता पॉल फोन कॉल का जवाब नहीं दे रही थीं. किसी अनहोनी की आशंका होने पर उनकी बहन ने फ्लैट का ताला तोड़ा और अंदर प्रवेश किया, जहाँ देवोस्मिता पॉल मृत अवस्था में मिलीं. सूचना मिलते ही पुलिस और क्राइम टीम मौके पर पहुँची. घटनास्थल की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी कराई गई तथा फोरेंसिक साक्ष्य जुटाए गए.

डीयू असिस्टेंट प्रोफेसर देवोस्मिता पॉल के शव को पोस्टमार्टम के लिए एलबीएस अस्पताल भेज दिया गया है. न्यू अशोक नगर थाना पुलिस ने बीएनएस (BNS) की धारा 103(1) के तहत हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के लिए कई टीमों का गठन किया है. मामले की जांच जारी है.

असिस्टेंट प्रोफेसर के स‍िर में चोट

द‍िल्‍ली पुल‍िस की शुरुआती जांच के अनुसार डीयू  सहायक प्रोफेसर देबोस्मिता पॉल के स‍िर पर चोट के न‍िशान पाए गए हैं. ऐसा लग रहा है जैसे क‍िसी भारी वस्‍तु से जोरदार वार क‍िया गया. पुल‍िस को आशंका है क‍ि वारदात को क‍िसी जान-पहचान के शख्‍स ने अंजाम द‍िया है. 

पति से अलग रहती थीं देबोस्मिता पॉल

पुल‍िस के अनुसार डॉ. देबोस्मिता पॉल की निजी जिंदगी पिछले कुछ समय से तनावपूर्ण चल रही थी. उनकी शादी वर्ष 2017 में हुई थी, लेकिन शादी के बाद से ही उनके वैवाहिक जीवन में अनबन रहने लगी. लगातार बढ़ते घरेलू विवाद के चलते वर्ष 2022 में दंपती के रास्ते अलग हो गए. तब से डॉ. देबोस्मिता अपने पति से अलग दिल्ली में रह रही थीं, जबकि उनका पति बेंगलुरु में रहता है. पुलिस अब इस पारिवारिक पृष्ठभूमि को ध्यान में रखकर भी मामले की जांच कर रही है. 

TCS के बाद अब विप्रो में बवाल! पुणे ऑफिस की कर्मचारी बोलीं-'धर्म बदलने की बात नहीं मानी तो नौकरी से निकाला'

Advertisement
Featured Video Of The Day
केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं के साथ मारपीट, VIDEO वायरल
Topics mentioned in this article