पैसों की बारिश के लालच में कैसे फंस गया 200 करोड़ का मालिक, पीरागढ़ी केस में बड़ा सवाल?

दिल्ली के पीरागढ़ी में एक कार के अंदर हुई तीन लोगों की हत्या में आज एक और बड़ा खुलासा हुआ है. सूत्रों के अनुसार मृतक रणधीर 200 करोड़ की संपत्ति का मालिक था.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
दिल्ली पीरागढ़ी हत्या केस कमरुद्दीन गिरफ्तार
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • पीरागढ़ी में कार के अंदर मृत पाए गए रणधीर 200 करोड़ रुपये की संपत्ति का मालिक
  • सूत्रों ने बताया कि सभी मृतक पैसों की बारिश के लिए पैसे लकर आरोपी बाबा के पास गए थे
  • रणधीर को हर महीने केवल किराए से 18-20 लाख रुपये मिलते थे
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

दिल्ली के पीरागढ़ी में एक कार के अंदर तीन मौत के मामले में हर रोज नए खुलासे हो रहे हैं. पुलिस ने इस मामले में एक बाबा को गिरफ्तार किया है. इस बीच सूत्रों से जानकारी मिली है कि रणधीर नाम मृतक काफी अमीर था और उसे हर महीने करीब 18-20 लाख रुपये किराया आता था. 

200 करोड़ की संपत्ति का मालिक!

दिल्ली के बापरोला गांव का रहने वाला था. बताया जा रहा है कि वो करीब 200 करोड़ रुपये की संपत्ति का मालिक था. इसके बाद भी कथित तौर पर धनवर्षा के चक्कर में 2 लाख रुपये लेकर पकड़ा गया बाबा कमरुद्दीन के पास गया था. बाबा ने उसकी हत्या करने के बाद 2 लाख रुपये लेकर भाग गया था. 

पढ़ें, दिल्ली पीरागढ़ी सुसाइड केस में हैरान करने वाला खुलासा, बाबा ने धनवर्षा होगी कहकर खिलाया था जहर वाला लड्डू

कमरुद्दीन को पुलिस ने किया गिरफ्तार 

पुलिस ने ट्रिपल मर्डर केस में कमरुद्दीन को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने बताया कि कमरुद्दीन ने लड्डू में सल्फास और नींद की गोली मिलाकर खिला दी थी. जिसके बाद कार में सवार रणधीर, शिव नरेश सिंह और लक्ष्मी देवी की मौत हो गई. रणधीर ड्राइविंग सीट पर बैठा था जबकि बाकी दो पीछे की सीट पर बैठे थे. 

दिया था पैसों की बारिश का झांसा 

सूत्रों ने बताया कि कमरुद्दीन ने रणधीर को पैसों की बारिश का झांसा दिया था. इसी झांसे में रणधीर फंस गया. पुलिस ने बताया कि कमरुद्दीन ने कहा था कि पैसों की बारिश के लिए उसे एक महिला की भी जरूरत होगी. आरोपी बाबा ने कहा कि ऐसी महिला चाहिए जिसके बाल लंबे हों. उसने दावा किया कि उसी महिला पर धनवर्षा होगी. बाद में आरोपी बाबा ने महिला लक्ष्मी के कान कटे होने की बात कहकर पैसों की बारिश होने से इनकार कर दिया था. 

क्या है पूरा मामला 

दिल्ली पुलिस डीसीपी सचिन शर्मा ने बताया कि 8 फरवरी को दिल्ली के पीरागढ़ी इलाके में एक गाड़ी में तीन लोगों की लाश मिली थी. परिवार के लोगों ने दावा किया ये सुसाइड नहीं हो सकता है. बाद में पुलिस को लोनी में एक बाबा की लीड मिली थी. जांच में पता चला कि पैसों के लालच के कारण लोग इस बाबा के पास आते हैं. बाबा दावा करता था कि धनवर्षा होगी. लक्ष्मी इस बाबा से 3 महीने पहले मिली थी. लक्ष्मी का पति बीमार था और वो उसे दिखाने गई थी. बाबा ने तब शाल ओढ़कर एक जादू दिखाया था और पैसा दिखाया था. 8 फरवरी को तीनों पैसा लेकर बाबा के पास गए थे. 2 लाख रुपये लेकर सब गए थे. पुलिस ने बताया कि बाबा ने लड्डू में जहर दिया और कार से निकल गया. इसके खिलाफ राजस्थान और यूपी में भी ऐसे ही मामले दर्ज हैं. 

Advertisement
Topics mentioned in this article