फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
- दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर मुस्लिमों के लिए आपत्तिजनक स्लोगन लिखे जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
- हिंदू रक्षा दल से जुड़े लोगों ने हाईवे पर लिखे गए आपत्तिजनक स्लोगन की जिम्मेदारी ली है
- हिंदू रक्षा दल के अनुसार उनकी महिला विंग ने दिल्ली-देहरादून हाईवे पर यह कार्य किया है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें हाईवे की दीवारों पर मुस्लिमों के लिए आपत्तिजनक स्लोगन लिखे जा रहे हैं. स्लोगन में लिखा गया है "यह रोड मुसलमान के लिए नहीं है." इसकी जिम्मेदारी हिंदू रक्षा दल से जुड़े लोगों ने ली है. यह वीडियो देहरादून दिल्ली नेशनल हाईवे पर एशिया के सबसे बड़े कॉरिडोर राजाजी टाइगर नेशनल पार्क की 12 किलोमीटर लंबी सड़क पर लिखा गया है.
हिंदू रक्षा दल का दावा
एनडीटीवी टीम वायरल वीडियो का सच जानने के लिए उस जगह पहुंची. जहां पर महिलाओं द्वारा यह अपमानजनक शब्द लिखे गए थे. हालांकि जो लिखा गया था उसे अब मिटाया जा चुका है, लेकिन अभी भी वहां पर साफ देखा जा सकता है और पढ़ा जा सकता है. हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं का दावा है कि उनकी महिला विंग ने इस काम को अंजाम दिया है.
Featured Video Of The Day
पुराने TV की White Noise और Static में छिपे हैं Big Bang के राज, देखिए Universe की सच्चाई














