करोना के बाद पहली बार छठ पूजा यमुना नदी के किनारे मनाया जा रहा है. कई घाटों को भी सजाया संवारा गया है लेकिन दिल्ली और हरियाणा की सरकार ने एक ऐसी रणनीति बनाई जिसके चलते यमुना नदी का पानी पिछले साल के मुक़ाबले बेहतर हुआ है. दरअसल, छठ पूजा के मद्देनजर बीते 19 अक्तूबर से हथिनी कुंड बैराज से सामान्य के मुक़ाबले ज़्यादा पानी यमुना नदी में छोड़ा जा रहा है. हथिनी कुंड बैराज के आँकड़े देखें तो पता चलता है कि 22 अक्तूबर को 1 लाख 67 हज़ार क्यूसेक, 23 अक्तूबर को 1 लाख 64 क्यूसेक और 24 अक्तूबर 1 लाख 64 क्यूसेक पानी छोड़ा गया.
हथिनी कुंड बैराज से यमुना नदी में छोड़ा जाने वाला ये पानी सामान्य से कहीं ज्यादा है. इसी के चलते यमुना नदी के पानी में सुधार हुआ. हालांकि दिल्ली प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड की हालिया की रिपोर्ट के मुताबिक अब भी यमुना नदी का पानी नहाने लायक़ नहीं है. लेकिन हथिनी कुंड के पानी का नतीजा है कि इस रिपोर्ट में पल्ला गांव के पास यमुना नदी का BOD 3 है. वज़ीराबाद के पास 4 है लेकिन जैसे ही इसमें नजफ़गढ़ नाले का पानी आता है. ISBT में इसका BOD 37 हो जाता है. जबकि ITO और ओखला के पास 30 के आसपास होता है जो नहाने लायक़ बिल्कुल नहीं समझा जाता है.यमुना नदी की सफ़ाई पर लगातार काम करने वाले पंकज बताते हैं कि बीते पांच दिनों में यमुना नदी में जो पानी बैराज से छोड़ा गया है. वो भी अक्तूबर महीने में ये बात सामान्य नहीं है आमतौर पर ये सामान्य से पाँच से छह गुना पानी हथिनी कुंड से छोड़ा गया है.
यमुना नदी के पानी में बीते 8 महीने में बदलाव क्या हुआ है
NDTV के पास दिल्ली पल्यूशन कंट्रोल बोर्ड की इस साल के 25 फ़रवरी महीने की यमुना नदी के पानी की वो रिपोर्ट है, जिसमें पल्ला के पास यमुना नदी का BOD 60 और ITO समेत ISBT पर 80 से 100 के पार BOD था. जो कि सामान्य से बहुत ज़्यादा था यानी नजफ़गढ़ नाले पर बने STP से हालात तो बदले हैं लेकिन अब भी सरकार को बहुत काम करने की जरुरत है.
यमुना की सफ़ाई 11 साल बनाम 8 महीने
दिल्ली सरकार के मंत्री कपिल मिश्रा कहते हैं कि जो काम यमुना नदी पर 11 साल में नहीं हुआ वो इस सरकार ने 8 महीने में कर दिया है. कुछ हद तक उनकी बात में सच्चाई है लेकिन बिहार में चुनाव और दिल्ली में यमुना की सफ़ाई पर राजनीतिक दबाव के चलते दिल्ली की सरकार ने करीब 3000 हज़ार करोड़ से ज़्यादा के नए STP गाने और पुराने को ठीक करने पर खर्च होगा उधर आम आदमीं पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज लगातार यमुना की सफ़ाई को लेकर सरकार से सवाल पूछ रहे हैं..लेकिन दिल्ली सरकार ने हरियाणा सरकार की मदद से छठ पूजा पर यमुना के साफ़ दिखने का नया फ़ार्मूला महाकुंभ की तर्ज़ पर निकाला है जो कुछ हद तक कामयाब होता दिख रहा है














