इंस्टाग्राम पर एक 'कमेंट' के कारण दिल्ली में मर्डर, हैरान करने वाली है ये कहानी

नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट डीसीपी राजा बांठिया ने बताया कि सोशल मीडिया इंस्टाग्राम कमेंट्स के झगड़े इस हत्या का मुख्य कारण बना . इस हत्याकांड के बाद तीनों आरोपी रश्मि, अमन और पिता आश्विन फरार हो गए थे,

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
बेटी समेत आरोपी पिता और पुत्र अब कानून की गिरफ्त में हैं.
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • दिल्ली के मोतिया खान इलाके में एक इंस्टाग्राम स्टोरी और कमेंट के कारण एक परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं
  • महक की शादी की स्टोरी पर अश्वनी की बेटी रश्मि ने विवादित कमेंट किया, जिससे विवाद और बढ़ गया
  • महक के परिवार ने आरोपी के घर मामले को सुलझाने की कोशिश की, लेकिन रास्ते में उन पर हमला कर दिया गया
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

डिजिटल दुनिया की कड़वाहट जब असल जिंदगी में जहर घोलती है, तो अंजाम कितना खौफनाक होता है, इसकी एक रोंगटे खड़े कर देने वाली मिसाल देश की राजधानी दिल्ली से सामने आई है. महज एक इंस्टाग्राम रील और उस पर किए गए एक कमेंट ने एक परिवार की खुशियां मातम में बदल दीं. नॉर्थ दिल्ली के सदर बाजार इलाके में एक छोटी सी ऑनलाइन बहस इस कदर बढ़ी कि एक शख्स को अपनी जान गंवानी पड़ी.

मामला क्या है

राजधानी के मोतिया खान इलाके में रहने सतीश अपनी बेटी महक (बदला हुआ नाम) की शादी की खुशियां मना रहे थे. महक ने 18 फरवरी को कृष्णा नाम के युवक से कोर्ट मैरिज की थी और 23 फरवरी को रिसेप्शन की तैयारियां जोरों पर थीं, लेकिन किसे पता था कि एक सोशल मीडिया पोस्ट इस परिवार के लिए काल बन जाएगी. 20 फरवरी की रात करीब पौने नौ बजे, महक ने अपनी शादी की एक स्टोरी इंस्टाग्राम पर लगाई. इस स्टोरी पर सतीश के रिश्ते में भांजे लगने वाले अश्वनी की बेटी रश्मि (बदला हुआ नाम) ने एक विवादित कमेंट किया. कमेंट में लिखा था "इसकी स्टोरी देख, हफ्ते 4 रह गए भागने के बाद."  बस यही वो चंद शब्द थे, जिसने नफरत की आग भड़का दी. महक ने रश्मि ने फोन कर इस बात का विरोध किया कि वह भागी नहीं बल्कि उसने कोर्ट मैरिज की है, तो बात सुलझने के बजाय और बिगड़ गई. आरोपी अमन (रश्मि का भाई) ने फोन पर गाली गलौज की और सबक सिखाने की धमकी दे डाली.

सड़क पर खूनी खेल

महक की मां अपने पति सतीश और बेटी के साथ मामले को समझाने के लिए आरोपी के घर 'गली पीपल वाली' पहुंचीं. वहां से लौटते वक्त रास्ते में आरोपियों ने उन्हें घेर लिया. पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपी अमन, उसके पिता अश्वनी और बहन रश्मि ने सतीश पर हमला कर दिया.आरोप है कि रश्मि के उकसाने पर अमन ने चाकू निकाला और सतीश के सीने में घोंप दिया. चीख पुकार मची, महक की मां ने अपने पति को बचाने की कोशिश की तो उन्हें भी बेरहमी से पीटा गया. सतीश को लहूलुहान हालत में लेडी हार्डिंग अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट डीसीपी राजा बांठिया ने बताया कि सोशल मीडिया इंस्टाग्राम कमेंट्स के झगड़े इस हत्या का मुख्य कारण बना . इस हत्याकांड के बाद तीनों आरोपी रश्मि, अमन और पिता आश्विन फरार हो गए थे . थाना पुलिस ने इनको फोन की अलग-अलग  लोकेशन से ढूंढ निकाला .अमन को बक्करवाला बाहरी दिल्ली से, उसकी बहन रश्मि और पिता अश्वनी को नंदग्राम गाजियाबाद से गिरफ्तार किया गया.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Delhi Palam Fire: दिल्ली के पालम की पांच मंजिला इमारत में लगी भयानक आग, 9 लोगों की दर्दनाक मौत