Uttam Ngar Eid : उत्तम नगर में भारी सुरक्षा के बीच ईद, 1500 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात, ड्रोन से निगरानी

Uttam Ngar Eid : उत्तम नगर में ईद के मौके पर भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच ईद की नमाज अदा की गई. हालिया झड़प के बाद पुलिस और केंद्रीय बलों की तैनाती बढ़ा दी गई है. मस्जिदों के आसपास कड़ी निगरानी रखी जा रही है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins

Uttam Ngar Eid al-Fitr: ईद-उल-फितर के मौके पर शनिवार को उत्तम नगर में काफी बड़ी तादाद में लोग इकट्ठा हुए और सबने मिलकर ईद की नमाज अदा की. सभी लोगों ने नमाज अदा करने के बाद एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी. यहां स्थिति काफी शांत है. पुलिस बल की मौजूदगी में शांतिपूर्ण तरीके से ईद मनाई जा रही है. ईद के मौके पर यहां 1500 से ज्यादा अतिरिक्त पुलिस कर्मियों को लगाया गया है. वहीं 100 से अधिक चौकियां और 400 से ज्यादा पैरामिलिट्री फोर्स को तैनात किया गया है. 

भड़काऊ बयान की वजह से 68 से ज्यादा सोशल मीडिया के अकाउंट को बंद कराया गया. मीडिया को उत्तम नगर के अंदर जाने पर फिलहाल पाबंदी लगाई गई है और ऊंची इमारतों पर पुलिस की तैनाती की गई है. साथ ही ड्रोन से निगरानी रखी जा रही है. इधर, नजफगढ़ से उत्तम नगर जाने वाले रोड पर बैरिकेड लगाकर चेकिंग पुलिस कर रही है. गाड़ियों की डिग्गी खोलकर जांच की जा रही है. साथ में ट्रैफिक पुलिस की टीम भी चालान कर रही है.

उत्तम नगर में शांति के साथ मनी ईद

बता दें कि उत्तम नगर इलाके में तनाव होने की कुछ आशंकाएं जताई जा रही थीं, लेकिन प्रशासन की मुस्तैदी की वजह से अभी तक स्थिति पूरी तरह सामान्य और पुलिस के नियंत्रण में बनी हुई है. सुबह ईद की नमाज के समय की तस्वीरों और वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि इलाके में काफी शांति है और बहुत ही शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार मनाया जा रहा हैं. स्थानीय लोगों और प्रशासन के बीच बेहतर तालमेल की वजह से कहीं भी कोई अप्रिय घटना नहीं हुई है. पुलिस सुबह से ही हर छोटी-बड़ी गतिविधि पर नजर रखे हुए है ताकि इलाके का भाईचारा और सुरक्षा का माहौल बरकरार रहे.

भारी पुलिस बल की तैनाती से सुरक्षा सख्त

सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक पुख्ता करने के लिए उत्तम नगर थाने के बाहर और आसपास के मुख्य पॉइंट पर करीब 1400 से 1500 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है. ये पुलिसकर्मी अलग-अलग शिफ्ट में अपनी ड्यूटी निभा रहे हैं, ताकि किसी भी समय सुरक्षा में कोई कमी न आए. सुरक्षा का जायजा लेने के लिए मौके पर डीसीपी और एसीपी स्तर के बड़े अधिकारी भी पहुंचे. उन्होंने पूरे इलाके का बारीकी से निरीक्षण किया और वर्तमान स्थिति की शांति को देखकर संतोष जताया. अधिकारियों ने वहां मौजूद पुलिसकर्मियों को ड्यूटी को लेकर जरूरी दिशा-निर्देश दिए और उन्हें अच्छे से ब्रीफ करने के बाद वे मौके से रवाना हुए.

Advertisement

उत्तम नगर में स्थिति काफी शांत

जानकारी के मुताबिक, पुलिस की यह भारी तैनाती आज देर शाम तक जारी रहेगी. प्रशासन का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि त्योहार के दौरान शांति व्यवस्था में कोई चूक न हो. बड़े स्तर के अधिकारी भी लगातार शिफ्ट में आकर जमीनी स्थिति का जायजा लेते रहेंगे और सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा करेंगे. पुलिस की इस सक्रियता और बड़े अधिकारियों की मौजूदगी ने स्थानीय निवासियों के मन में सुरक्षा का भाव पैदा किया है. फिलहाल पूरे उत्तम नगर में स्थिति पूरी तरह शांत है और पुलिस बल पूरी मुस्तैदी के साथ अपनी ड्यूटी पर तैनात है.

ये भी पढ़ें: '5 महीने से अधिक का अजन्मा भ्रूण कानून की नजर में एक इंसान, परिवार को अलग से मुआवजा, इलाहाबाद हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला

Advertisement

Featured Video Of The Day
Qatar LNG Crisis: कैसे Iran War ने India की Gas Supply और Economy पर बड़ा खतरा खड़ा किया
Topics mentioned in this article