दिल्ली में बेखौफ बदमाश! आपसी विवाद में युवक पर चाकू से हमला, AIIMS में भर्ती; आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

Delhi Crime News: घायल हुज़ाफ (26 वर्ष) किसी तरह अपने घर पहुंचा, जहां परिवार के सदस्यों ने उसे लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में भर्ती कराया. फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
हुज़ाफ गंभीर रूप से घायल हो गया है.

Trilokpuri Crime News: दिल्ली के यमुना पार इलाके में चाकूबाजी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. अब पूर्वी दिल्ली के थाना मयूर विहार इलाके के त्रिलोकपुरी इलाके से सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां 26 वर्षीय युवक को कुछ लोगों ने चाकू मारकर घायल कर दिया. बदमाशों ने युवक पर कई वार किए. गंभीर रूप से घायल युवक को लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में भरती किया गया, जहां से उसे एम्स अस्पताल रेफर कर दिया गया. घायल युवक की पहचान हुज़ाफ के रूप में हुई है. फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है. इस घटना ने पूर्वी दिल्ली की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

आपसी विवाद को लेकर युवक पर हमला

यह घटना शुक्रवार देर रात 8 बजे की है. यह हमला आपसी विवाद को लेकर हुआ है. पुलिस के मुताबिक, त्रिलोकपुरी निवासी  हुज़ाफ कपड़े इस्त्री करवाकर लौट रहा था, तभी ब्लॉक 27 में स्थित हनुमान मंदिर के पास कुछ व्यक्तियों ने उसे रोक लिया. हमलावरों ने उसके साथ गाली-गलौज की और धमकी दी. इसी दौरान उनमें से एक ने हुज़ाफ पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसकी पीठ और कंधे पर चोटें आईं. 

हुज़ाफ को गंभीर हालत में लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हालांकि प्राथमिक उपचार के बाद उसे एम्स अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां इलाज जारी है.

कंधे और पीठ पर आईं चोटें

ईस्ट डिस्ट्रिक्ट डीसीपी राजीव कुमार ने बताया कि 10 अप्रैल को थाना मयूर विहार को सूचना मिली कि त्रिलोकपुरी क्षेत्र के ब्लॉक 27 में चाकूबाजी की घटना हुई है. सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि लगभग रात 8 बजे घायल हुज़ाफ (26 वर्ष), कपड़े इस्त्री करवाकर लौट रहा था, तभी त्रिलोकपुरी के ब्लॉक 27 स्थित हनुमान मंदिर के पास कुछ व्यक्तियों ने रोक लिया और फिर उसपर चाकू से हमला कर दिया. इसमें वो गंभीर रूप से घायल हो गया है.

Advertisement

आरोपी की तलाश जारी

डीसीपी राजीव कुमार ने आगे बताया कि घायल किसी तरह अपने घर के पास तक पहुंचा, जहां परिवार के सदस्यों ने उसे लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में भर्ती कराया. आरोपी व्यक्तियों की पहचान कर ली गई है. उन्हें जल्द से जल्द पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है. 

ये भी पढ़ें: Noida Workers Protest: सैलरी बढ़ाने की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे हजारों मजदूर, किया सड़क जाम


 

Featured Video Of The Day
Jabalpur Cruise Accident: 6 की मौत! रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, नदी में समाए कई लोग | Bhedaghat Tragedy
Topics mentioned in this article