पुस्तकालय में तोड़फोड़ करने पर जेएनयू ने 5 विद्यार्थियों को निलंबित किया
नई दिल्ली:
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) ने 5 पीएचडी विद्यार्थियों को दो सेमेस्टर के लिए निष्कासित कर दिया है, जिनमें जेएनयू छात्र संघ (जेएनयूएसयू) के 4 पदाधिकारी शामिल हैं.
इन विद्यार्थियों को 21 नवंबर, 2025 को डॉ. बी. आर. आंबेडकर केंद्रीय पुस्तकालय में प्रवेश द्वार पर लगे ‘चेहरे की पहचान प्रौद्योगिकी' (एफआरटी) उपकरण में तोड़फोड़ करने का दोषी पाया गया था.
निलंबन पत्र के अनुसार, किझाकूट गोपिका बाबू, अदिति मिश्रा, सुनील यादव, दानिश अली और नीतीश कुमार को तत्काल प्रभाव से पूरे परिसर में ‘प्रतिबंधित' कर दिया गया है और उन पर 20,000-20000 रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है.
संपर्क करने पर जेएनयू प्रशासन ने इन विद्यार्थियों को निलंबन पत्र जारी किये जाने की पुष्टि की. लेकिन इस पत्र पर उन्होंने कुछ भी कहने से इनकार किया.
Advertisement
Featured Video Of The Day
Sucherita Kukreti | मस्जिद 'तोड़ने' की बात पर Sangeet Som का होश उड़ाने वाला जवाब! Syed Suhail














