दिल्ली: इंद्रपुरी में बिल्डिंग से गिरकर महिला की संदिग्ध मौत, परिवार ने दहेज प्रताड़ना का लगाया आरोप; पति और देवर गिरफ्तार

दिल्ली के इंद्रपुरी में 25 साल की महिला की बिल्डिंग से गिरकर संदिग्ध मौत हो गई. हालांकि मायके वालों ने दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है. पुलिस ने पति और देवर को गिरफ्तार कर लिया है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
(फाइल फोटो)

पश्चिमी दिल्ली के इंद्रपुरी में एक 25 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में इमारत से गिरकर मौत हो गई. मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित और मारपीट करने का आरोप लगाया है. पुलिस ने इस मामले में पति और देवर को गिरफ्तार कर लिया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. यह मामला पश्चिमी दिल्ली के इंद्रपुरी के दासघरा गांव का है. 

18 मई को हुई महिला की मौत

पुलिस के अनुसार, 18 मई को होली चौक स्थित दासघरा गांव से PCR कॉल मिली, जिसमें सूचना दी गई कि एक महिला बिल्डिंग से गिर गई है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. महिला की शादी को सात साल से कम समय हुआ था. वहीं मृतका का एक छह महीने का बेटा भी है.

परिवार का आरोप- 'दहेज के लिए बेटी को किया जाता था परेशान'

मृतका के परिजनों ने बताया कि दिसंबर 2022 में 25 वर्षीय मृतका की शादी राजू सिंह नामक युवक से हुई थी. महिला के पिता ने आरोप लगाया कि उन्होंने बेटी की शादी में दहेज की मांगें पूरी की थीं, इसके बावजूद बेटी को लगातार परेशान किया जा रहा था. उन्होंने कहा कि बेटी के साथ मारपीट भी की जाती थी.

पुलिस ने मृतका के परिवार के बयान के आधार पर मृतक के पति राजू सिंह और उसके दो भाइयों के खिलाफ दहेज, हत्या से संबंधित कई प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है. वहीं क्राइम टीम और एफएसएल रोहिणी की टीम ने मौके पर पहुंचकर कई सबूत जुटाए हैं. पुलिस ने बताया कि इस मामले की सूचना करोल बाग के उप-मंडल मजिस्ट्रेट (एसडीएम) को दी गई है.

Advertisement

दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने बताया कि मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों- मृतका के पति राजू सिंह (27) और उसके छोटे भाई राजकुमार (22) को गिरफ्तार कर लिया गया है.

मृतका के छोटे भाई ने बताया, 'दिसंबर 2022 में अपनी बहन की शादी करवाई थी. कुछ महीनों बाद उसे दिल्ली लाया गया, जिसके बाद दहेज के लिए उसे लगातार परेशान किया जाने लगा. ससुराल वाले उससे कहते थे कि वो अपने घर से पर्याप्त दहेज नहीं लाई है. मैं लगभग 15 दिनों तक उसके साथ रहा. इस दौरान हमने उन्हें उसे पीटते और गाली देते हुए देखा. एक बार तो उन्होंने उसे इतनी बुरी तरह पीटा कि उसके कान का पर्दा फट गया, जिसके बाद हमें उसका इलाज करवाना पड़ा, लेकिन मेरी बहन ने हमें कभी शिकायत दर्ज नहीं करने दी, क्योंकि वह अपनी शादी बचाना चाहती थी.'

Advertisement

ये भी पढ़ें: दिल्ली में डबल मर्डर: दोस्त की हत्या का बदला लेने के आए 2 नाबालिगों की चाकू मारकर हत्या

Featured Video Of The Day
Modi-Meloni Meeting: Melody देख झूम उठीं मेलोनी! 13 करोड़ लोगों ने देखा वीडियो | Sucherita Kukreti
Topics mentioned in this article