223 गैस सिलेंडर जब्त, साउथ दिल्ली के घनी आबादी वाले इलाके में बना रखा था अवैध गोदाम, दो गिरफ्तार

डीसीपी साउथ ने कहा कि ​यह गोदाम बिना किसी लाइसेंस या सरकारी मंजूरी के चल रहा था. घनी आबादी वाले इलाके में इस तरह भारी मात्रा में गैस सिलेंडर रखना आसपास के लोगों की जान के लिए बड़ा खतरा था.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

साउथ दिल्ली की पुलिस ने राजपुर खुर्द गांव में चल रहे अवैध गैस सिलेंडरों  के एक बड़े कारोबार का पर्दाफाश किया है. पुलिस ने छापेमारी के दौरान मौके से 223 इंडेन गैस सिलेंडर बरामद किए हैं, साथ ही दो लोगों को भी गिरफ्तार किया है.  

डीसीपी साउथ ने बताया कि ​17 मार्च को पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि राजपुर खुर्द की 'जनरेटर वाली गली' में एक प्लॉट के अंदर अवैध रूप से सिलेंडर जमा किए जा रहे हैं. इस जानकारी पर कार्रवाई करते हुए स्पेशल स्टाफ की टीम ने वहां छापा मारा. ​छापेमारी में ​पुलिस को मौके से 223 सिलेंडर मिले, इनमें 16 भरे हुए घरेलू सिलेंडर, 45 खाली घरेलू और 162 खाली कमर्शियल सिलेंडर थे. इसके साथ ही एक इलेक्ट्रॉनिक तौलने वाली मशीन और 8 सेफ्टी कैप भी जब्त किए हैं.  

Video: बीच सड़क पर दे दनादन, बेगम ने शौहर को दूसरी महिला के साथ पकड़ा, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा 

घनी आबादी में था सिलेंडरों का अंबार 

​डीसीपी ने कहा कि ​यह गोदाम बिना किसी लाइसेंस या सरकारी मंजूरी के चल रहा था. घनी आबादी वाले इलाके में इस तरह भारी मात्रा में गैस सिलेंडर रखना आसपास के लोगों की जान के लिए बड़ा खतरा था. दिल्ली पुलिस ने मौके से दो लोगों को पकड़ा है, जिनमें 38 साल का ​हितेश राठी और 40 साल का अरविंद कुमार शामिल है. 

Advertisement

पुलिस कर रही जांच 

दिल्ली पुलिस के मुताबिक ​पूछताछ के दौरान दोनों आरोपी सिलेंडर रखने का कोई भी वैध कागज नहीं दिखा पाए. इसके बाद खाद्य आपूर्ति विभाग और गैस कंपनी के अधिकारियों को बुलाकर सिलेंडरों की गिनती कराई गई. डीसीपी ने बताया कि  ​मैदान गढ़ी थाने में मामले को लेकर तहत केस दर्ज कर लिया गया है. पुलिस यह जांच कर रही है कि ये सिलेंडर कहां से लाए जा रहे थे और इन्हें कहां बेचा जाना था. 

Indore Fire: घर जला... 'चिराग' बुझा, मां के साथ अजन्मे बच्चे की भी मौत, गर्भवती थी पुगलिया परिवार की बहू सिमरन

Advertisement
Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Bakrid 2026 से पहले Bengal से UP तक भारी बवाल! | Suvendu Adhikari | Yogi Adityanath
Topics mentioned in this article