Delhi Judge Aman Kumar Suicide Case: दिल्ली में जज अमन शर्मा की आत्महत्या के मामले की जांच पुलिस कर रही है. इसी बीच जज की बहन के ससुर के बयान ने अमन शर्मा की पत्नी स्वाति और IAS साली को कटघरे में खड़ा कर दिया है. उन्होंने कहा कि शुक्रवार 1 मई की रात करीब 10 बजे अमन शर्मा का अपने पिता के पास फोन गया था. फोन पर उन्होंने कहा- मैं बहुत परेशान हूं, मेरा जीना मुश्किल हो गया है. इस पर उनके पिता ने कहा- बेटा ऐसा क्या हो गया है, मैं तुमसे मिलने आता हूं. इसके बाद वे अलवर से रात करीब 12 दिल्ली (ग्रीन पार्क) पहुंचे. बातचीत के बाद पता चला कि जज अमन शर्मा का उनकी पत्नी से कुछ विवाद चल रहा है. अमन का कहना था- पत्नी ने 2 महीने से उसे परेशान कर रखा है.
IAS साली की घर में चलती थी
स्वाति के परिवार ने नंबर ब्लॉक किए
हालांकि, वे (पिता) एक मई की रात रुके और अगले दिन 2 मई की सुबह स्वाति के परिजनों से बात करने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने उनका नंबर ब्लॉक कर दिया. इसके बाद दिल्ली में रहने वाले उनके एक चाचा को बुलाया गया. लेकिन, आने के कुछ देर बाद ही चाचा के पास एक मैसेज आया और वे यह कहकर चले गए कि वे इसमें कुछ नहीं कर सकते.
अमन रो रहा था, स्वाति चीख रही थी
चाचा के जाने के बाद घर में शोर होने लगा. वो (अमन के पिता) एक कमरे में बैठ गए. जज अमन और स्वाति अपने कमरे में बैठे थे. अमन रो रहा और स्वाति बहुत गस्से थे. वह जोर-जोर से बोल रही थी. कुछ देर बाद आवाज आनी बंद हो गई, पिता ने सोचा कि हो सकता है कि बेटा-बहू आपस में बात कर रहे हों. शायद सुलह हो जाए. कुछ देर बात जब पिता कमरे में पहुंचे और बहू स्वाति से अमर के बारे में पूछा तो उसने कहा कि मुझे नहीं पता कहा है. पिता ने अमन को कॉल किया तो उसकी कमरे की बाथरूम से रिंग की आवाज आ रही थी. कमरे में जाकर पिता ने बाथरूम का दरवाजा खटखटाया और दरवाजा खोलने के लिए कहा.
बहन स्वाति और बच्चों को ले गईं IAS निधि
नोट- यह सभी आरोपी जज अमन कुमार शर्मा की बहन के ससुर ने पिता के हवाले से लगाए.














