Dwarka Murder Case:  हेड कॉन्स्टेबल ने जन्मदिन की पार्टी के बाद बरसाईं गोलियां, डिलीवरी बॉय की हुई मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल

Dwarka Murder Case Today: पुलिसिया रौब के शिकार गुस्से में आपा खो चुके नीरज ने अपनी पिस्टल निकाली और सीधे 21 वर्षीय पांडव कुमार के सीने पर गोली दाग दी. गोली पांडव के शरीर को पार करते हुए उसके पीछे मोटरसाइकिल पर बैठे दोस्त किशन के पेट में जा धंसी. पांडव, जो दिल्ली के बिंदापुर में रहकर डिलीवरी बॉय का काम करता था, उसकी मौके पर ही मौत हो गई. वहीं, किशन की हालत नाजुक बनी हुई है और उसका इलाज हरि नगर में स्थित दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में चल रहा है. (द्वारका से हर्षित की रिपोर्ट)

विज्ञापन
Read Time: 3 mins

Dwarka Murder Update News: आधी रात का वक्त, दो साल के मासूम के जन्मदिन का जश्न और अचानक गूंजी गोली की आवाज ने खुशियों को मातम में बदल दिया. इस खूनी वारदात का मुख्य सूत्रधार कोई और नहीं, बल्कि कानून का रखवाला दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल का हेड कॉन्स्टेबल नीरज है. नशे के जुनून और मामूली कहासुनी के बीच खाकी का ऐसा खौफनाक चेहरा सामने आया, जिसने जाफरपुर कलां इलाके में एक बेगुनाह डिलीवरी बॉय की जान ले ली और उसके दोस्त को मौत के मुहाने पर लाकर खड़ा कर दिया.

यह पूरी वारदात जाफरपुर कलां थाना इलाके के रावता गांव की है. यहां मूल रूप से बिहार के खगड़िया के रहने वाले रूपेश कुमार अपने बेटे का जन्मदिन मना रहे थे. पार्टी खत्म होने के बाद करीब 13 लोग, जिनमें बच्चे भी शामिल थे, रात 2 बजे घर लौटने के लिए उबर टैक्सी का इंतजार करने सड़क पर आए थे. इसी दौरान सड़क के दूसरी तरफ पिछले 15 सालों से रह रहे हेड कॉन्स्टेबल नीरज ने वहां आकर शोर-शराबे को लेकर गाली-गलौज और बहस शुरू कर दी.

ऐसे बनाया बेगुनाह को शिकार

इसके बाद पुलिसिया रौब के शिकार गुस्से में आपा खो चुके नीरज ने अपनी पिस्टल निकाली और सीधे 21 वर्षीय पांडव कुमार के सीने पर गोली दाग दी. गोली पांडव के शरीर को पार करते हुए उसके पीछे मोटरसाइकिल पर बैठे दोस्त किशन के पेट में जा धंसी. पांडव, जो दिल्ली के बिंदापुर में रहकर डिलीवरी बॉय का काम करता था, उसकी मौके पर ही मौत हो गई. वहीं, किशन की हालत नाजुक बनी हुई है और उसका इलाज हरि नगर में स्थित दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में चल रहा है.

यह भी पढ़ें- बिरयानी और तरबूज खाने के बाद एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत! पुलिस ने जांच के लिए भेजे सैंपल

जाफरपुर कलां थाना पुलिस ने हत्या और हत्या के प्रयास की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की थी. वारदात के बाद से ही फरार चल रहे नीरज को पकड़ने के लिए पुलिस की कई टीमें दबिश दे रही थीं, जिसे आखिरकार बीती रात 11:30 के करीब गिरफ्तार कर लिया गया. आरोपी नीरज मूल रूप से हरियाणा के रोहतक का रहने वाला है. इस घटना ने एक बार फिर दिल्ली में सुरक्षा और पुलिसकर्मियों के व्यवहार पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. 

Advertisement

VIDEO: राहुल ने पूछा सबसे रिस्की क्या? छात्रा ने दिया ऐसा जवाब, नेता विपक्ष भी नहीं रोक पाए हंसी

Featured Video Of The Day
West Bengal Elections 2026: बम, बारूद बवाल! क्या गोलियों के दम पर TMC जीतेगी बंगाल? | Mamata | Modi
Topics mentioned in this article