बच्चे को स्वस्थ रखना है, तो दिल्ली-NCR छोड़ दें... प्रदूषण से तबीयत बिगड़ने पर डॉक्टर ने पैरेंट्स को दी सलाह

बच्चे का माता-पिता ने बताया कि डॉक्टरों ने उन्हें साफ चेतावनी दी है कि अगर वे बच्चे की तबीयत को दोबारा बिगड़ने से बचाना चाहते हैं, तो दिल्ली-NCR से दूर चले जाएं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • दिल्ली-NCR में प्रदूषण लगातार खतरनाक श्रेणी में बना हुआ है, जिससे बच्चों की सेहत पर गंभीर प्रभाव पड़ रहा है
  • नोएडा के एक बच्चे को प्रदूषण के कारण टॉन्सिल में गंभीर समस्या हुई और उसे सांस लेने में दिक्कत आई थी
  • बच्चे की खराब तबीयत के चलते डॉक्टरों ने सर्जरी की सलाह दी और उसे गुरुग्राम के अस्पताल में ऑपरेशन करवाना पड़ा
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

दिल्ली-NCR में बढ़ता प्रदूषण अब सिर्फ खांसी-जुकाम तक सीमित नहीं रहा, बल्कि बच्चों की सेहत के लिए गंभीर खतरा बनता जा रहा है. नोएडा समेत पूरे दिल्ली-NCR में AQI लगातार 300 से 400 के बीच बना हुआ है, जो खतरनाक श्रेणी में आता है. वहीं नोएडा से एक ऐसा चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसमें प्रदूषण से बीमार पड़े बच्चे की सर्जरी तक करनी पड़ी. डॉक्टरों ने बच्चे के माता-पिता को साफ सलाह दी की अगर आप अपने बच्चे को स्वस्थ रखना चाहते हैं, तो दिल्ली-NCR छोड़ दें.

दरअसल, सचिन और साक्षी, मूल रूप से हरियाणा के सिरसा के रहने वाले हैं. दोनों आईटी सेक्टर में काम करते हैं, करीब ढाई साल पहले अपने बच्चों के साथ ये कपल नोएडा शिफ्ट हुआ था और फिलहाल जेपी कॉसमॉस सोसाइटी में रह रहा है. दोनों ने बताया कि नोएडा आने के बाद से ही उनके साढ़े पांच वर्षीय बच्चे में कोल्ड कफ की शिकायत लगातार बढ़ने लगी.

इस बार सर्दियों की शुरुआत के साथ ही AQI बढ़ा और बच्चे की हालत और खराब हो गई. उसके टॉन्सिल इतने ब्लॉक हो गए कि वह नाक से सांस भी नहीं ले पा रहा था. जिस वजह से बच्चे को मुंह से सांस लेना पड़ रहा था. दवाएं भी असर नहीं कर रही थीं.

डॉक्टरों ने दी दिल्ली-NCR से दूर चले जाने की सलाह

डॉक्टरों से कंसल्ट करने पर उन्होंने सर्जरी को ही एकमात्र विकल्प बताया, जिसके बाद कपल ने करीब एक हफ्ता पहले बच्चे की गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में सर्जरी करवाई. फिलहाल बच्चे की दवाइयां चल रही हैं. सचिन और साक्षी ने बताया कि डॉक्टरों ने उन्हें साफ चेतावनी दी है कि अगर वे बच्चे की तबीयत को दोबारा बिगड़ने से बचाना चाहते हैं, तो दिल्ली-NCR से दूर चले जाएं.

Advertisement

Featured Video Of The Day
Sucherita Kukreti| Bengal Exit Polls 2026: धरने पर बैठ गईं Mamata | बंगाल में भारी बवाल | Mic On Hai