दिल्ली-NCR में बारिश के बाद छाये बादल, तेज हवा के बीच गर्मी में भी ठंड का एहसास

Delhi-NCR Rain: पिछले कुछ दिनों से पड़ रही तेज गर्मी के बीच दिल्ली-एनसीआर में मौसम का ये बदला मिजाज अच्छा भी लग रहा है और डरा भी रहा है. दरअसल कभी-गर्मी और कभी सर्दी से लोग ज्यादा बीमार पड़ रहे हैं. ज्यादातर लोग सर्दी और जुकाम की चपेट में हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
दिल्ली-एनसीआर में बारिश.
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • दिल्ली-एनसीआर में 19 और 20 मार्च को मौसम विभाग की चेतावनी के अनुसार बारिश का दौर फिर शुरू हो गया है
  • तेज गर्मी के बाद बारिश और ठंडी हवाओं के कारण मौसम में बदलाव से लोग सर्दी और जुकाम की चपेट में आ रहे हैं
  • IMD ने अगले दो से तीन दिनों तक उत्तर भारत में काले बादल, तेज हवाएं और हल्की बारिश की संभावना जताई है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

दिल्ली-एनसीआर में बारिश का दौर एक बार फिर शुरू हो गया है. नोएडा समेत राजधानी के कुछ हिस्सों में जमकर बारिश हो रही है. बुधवार रात हुई तेज बारिश के बाद सुबह से ही आसमान में बादल छाये हुए थे. मौसम विभाग ने 19 और 20 मार्च के लिए बारिश की चेतावनी जारी की थी. IMD की ये चेतावनी सही साबित हुआ है. दिल्ली एनसीआर में बदरा एक बार फिर से बरसने लगे हैं. साथ ही आसमान में घरे बादल छाये हुए हैं और ठंडी हवाएं भी चल रही हैं.

दिल्ली-एनसीआर में फिर शुरू हुई बारिश

पिछले कुछ दिनों से पड़ रही तेज गर्मी के बीच दिल्ली-एनसीआर में मौसम का ये बदला मिजाज अच्छा भी लग रहा है और डरा भी रहा है. दरअसल कभी-गर्मी और कभी सर्दी से लोग ज्यादा बीमार पड़ रहे हैं. ज्यादातर लोग सर्दी और जुकाम की चपेट में हैं. आसपास के लोग भी बीमारी की चपेट में आ रहे हैं. IMD ने आने वाले 2-3 दिनों तक उत्‍तर भारत में कुछ ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान जताया है. आसमान में काले बदरा छाये रहेंगे, तेज हवाएं चल सकती है और इस दौरान हल्‍की बारिश भी होती रहेगी. वहीं जम्‍मू-कश्‍मीर में 20 मार्च तक कई जगहों पर रुक-रुक कर हल्की से मध्यम बारिश या बर्फबारी होने का अनुमान जताया है. 

मौसम की आंखमिचौली, रुक-रुककर हो रही बारिश

दिल्ली-नोएडा समेत एनसीआर की अन्य जगहों पर रुक-रुककर बारिश हो रही है. नोएडा में कुछ जगहों पर बारिश होकर बंद भी हो गई तो वहीं की जगहों पर हल्की बारिश जारी है. बारिश के बीच सबसे ज्यादा टेंशन ट्रैफिर की होती है. क्यों कि बारिश के वजह से कई जगहों पर पानी भर जाता है और ट्रैफिर बहुत स्लो हो जाता है. दिल्ली-गुरुग्राम वालों को इस दौरान बहुत परेशानी झेलनी पड़ती है. 

ये भी पढ़ें- आंधी, बारिश और तूफान... दिल्ली-NCR में आज भी सताएगा मौसम, इस वीकेंड को लेकर IMD ने जारी किया अलर्ट

Advertisement
Featured Video Of The Day
Ali Larijani Assassinated By Israel: बेटी से मिलना Iran Security Chief को कैसे भारी पड़ा? | Iran War