दिल्ली में तड़पाने वाली उमस के बाद अचानक क्यों होने लगी भीषण बारिश, IMD ने बताई वजह

Delhi Rainfall: दिल्ली-NCR में सोमवार को रिकॉर्ड बारिश दर्ज की गई है. पिछले कुछ दिनों से पड़ रही उमस भरी गर्मी के बीच अचानक शुरू हुई झमाझम बारिश से राहत मिली है. लेकिन बदलता मौसम दिल्ली में क्लाइमेट चेंज का असर माना जा रहा है.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
दिल्ली में रिकॉर्ड बारिश
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • दिल्ली-NCR में पड़ रही उमस भरी गर्मी के बीच अचानक से रिकॉर्ड बारिश हुई है.
  • मौसम विभाग ने इसे क्लाइमेट चेंज का असर माना है. जिसका असर मॉनसून पर हुआ है.
  • दिल्ली में सोमवार सुबह से ही झमाझम बारिश हुई है. जिससे सड़कों पर 3 से 4 फीट तक पानी भर गया.
नई दिल्ली:

दिल्ली में तेज उमस के बाद अचानक से झमाझम बारिश क्यों शुरू हो गई. सोमवार को आलम यह रहा कि मूसलाधार बारिश के बाद राजधानी के कई इलाके पानी-पानी हो गए, कनॉट प्लेस, संगम विहार, द्वारका, दुर्गा विहार समेत कई इलाकों में 3 से 4 फीट तक पानी भर गया. ऐसे में गाड़ियां सड़कों पर फंस गई, जिससे कई इलाकों में लंबा जाम देखने को मिला. दिल्ली में एक ही दिन में रिकॉर्ड बारिश दर्ज हुई है. पूरी दिल्ली के आधिकारिक आकड़े नहीं आए हैं, लेकिन सबसे ज्यादा 67 मिलीमीटर बारिश जनकपुरी इलाके में दर्ज हुई है. ऐसे में एक तरफ कुछ दिनों पहले तक दिल्ली में उमस भरी गर्मी हो रही थी, लेकिन अब अचानक इतनी बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने इसकी वजह भी बताई है. 

क्यों हो रही दिल्ली में झमाझम बारिश 

भारतीय मौसम विभाग के वैज्ञानिक डॉ. शशिकांत के मुताबिक, सोमवार को दिल्ली में हुई तेज बारिश की दो मुख्य वजह हैं. एक तरफ दिल्ली में उत्तर दिशा की तरफ से आ रही हैं मॉनसूनी हवाओं की वजह से बारिश हो रही है. जबकि दूसरी तरफ पश्चिम बंगाल के आसपास लो प्रेशर एरिया बनने की वजह से जो पूर्वी हवाएं बंगाल की खाड़ी से नमी लेकर आ रही हैं. इन दोनों का इंटरेक्शन होने की वजह से दिल्ली में तेज बारिश हो रही है. 

ये भी पढे़ंः दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, सदर मार्केट, शाहीन बाग सहित कई इलाकों में जलजमाव, इन 7 Video से समझें हालात

दिल्ली में क्लाइमेट चेंज का असर 

इस साल दक्षिण-पश्चिम मॉनसून सीजन के दौरान क्लाइमेट चेंज का असर दिल्ली में बारिश के पैटर्न पर साफ तौर पर दिखा है. जुलाई के पहले हफ्ते से अब तक मॉनसून दिल्ली में काफी ज्यादा अनियमित रहा है. अचानक से तेज बारिश का दौर शुरू हो जाता है, फिर कई हफ्तों तक बूंद नहीं गिरती और फिर तेज बारिश शुरू हो जाती है. एक ही दिन में रिकॉर्ड बारिश हो जाती है. फिर हफ्तों तक खाली पन रहता है. मौसम वैज्ञानिकों ने इसे क्लाइमेट चेंज ही बताया है. जिसका असर दिल्ली के तापमान पर भी दिखा है. जहां जुलाई से अगस्त के बीच रिकॉर्ड उमस भरी गर्मी देखी गई है. 

Advertisement

दिल्ली के इन इलाकों में रिकॉर्ड बारिश

  • जनकपुरी में 67 मिलीमीटर
  • छतरपुर में 57 मिलीमीटर
  • पीतमपुरा में 35 मिलीमीटर
  • सफदरजंग में 29 मिलीमीटर
  • फरीदाबाद में 54 मिलीमीटर 
  • गुरुग्राम में 52 मिलीमीटर

ये भी पढ़ेंः आज का मौसम: दिल्ली से यूपी तक बारिश का अलर्ट, उत्तराखंड, हिमाचल में बरसेंगे बदरा, IMD का अपडेट

दिल्ली में अगले दो दिन कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली में अगले दो दिन मौसम का मिला जुला असर रहेगा. 25 अगस्त के दिन आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, दोपहर के समय बहुत हल्की बारिश की संभावना है. लेकिन मंगलवार को तेज बारिश की संभावना नहीं है. वहीं 26 अगस्त को भी दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे लेकिन बारिश की संभावना नहीं है.

Advertisement

दिल्ली वालों को उमस से मिली राहत 

दिल्ली-NCR में मौसम का मिजाज बदलने से तापमान में गिरावट भी दर्ज की गई. इससे पिछले कुछ दिनों से उमस और गर्मी झेल रहे लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली है. दरअसल, इस साल ये पैटर्न सामने आया है कि कई दिनों तक मॉनसून की बारिश नहीं होती है, जिसकी वजह से मौसम में नमी बढ़ जाती है. ऐसी स्थिति में जब तापमान बढ़ता है तो काफी ज्यादा उमस पैदा होती है. ऐसे में गर्मी का असर तेज हो जाता है. लेकिन सोमवार के दिन हुई अच्छी बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है.

ये भी पढ़ेंः दिल्ली-NCR में दिन में हो गई रात, हो रही झमाझम बारिश, IMD ने जारी किया रेड अलर्ट

Featured Video Of The Day
चंडीगढ़ को दहलाने की साजिश नाकाम, IED और हथियार बरामद, 3 संदिग्ध गिरफ्तार

Topics mentioned in this article
Delhi Rainfall
Rain In Delhi
Delhi Record Rain
Delhi Rainfall Forecast
Delhi Rainfall Latest News