दिल्ली मेट्रो में सीट के झगड़े में शख्स की मौत,पुलिस ने पूर्व IAS और बेटे को किया गिरफ्तार

दिल्ली मेट्रो में सीट को लेकर शख्स के साथ हुई मारपीट के बाद उनकी मौत हो गई. इस घटना में दिल्ली पुलिस ने एक पूर्व आईएएस अधिकारी और उसके बेटे को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
दिल्ली मेट्रो में बुजुर्ग की मौत के मामले में पूर्व IAS और बेटे को पुलिस ने किया गिरफ्तार (फाइल फोटो)
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • दिल्ली मेट्रो में रिजर्व सीट को लेकर हुए विवाद में एक युवक से मारपीट हुई थी, जिसमें उसकी मौत हो गई.
  • दिल्ली पुलिस ने इस घटना में एक पूर्व IAS अधिकारी और उसके बेटे को गिरफ्तार किया है.
  • घटना 8 अक्टूबर को दिल्ली मेट्रो के मंडी हाउस से सुप्रीम कोर्ट स्टेशन के बीच में हुई थी.

दिल्ली मेट्रो में हुई मारपीट में एक शख्स की मौत के बाद पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है. इस मामले में एक पूर्व IAS और उसके बेटे को गिरफ्तार किया गया है. घटना 8 अक्टूबर 2026 की शाम की है. जहां मंडी हाउस से सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन के बीच 48 साल के पवन शर्मा के साथ मारपीट में वह घायल हो गए थे, अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. दिल्ली पुलिस ने पूर्व आईएएस (IAS) अधिकारी संजय प्रताप सिंह और उनके वकील बेटे सिद्धार्थ सिंह को गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है की तीनों के बीच में रिजर्व सीट पर बैठने को लेकर विवाद हुआ था. जिसके बाद दोनों पर पवन शर्मा के साथ मारपीट का आरोप है. 

दिल्ली मेट्रो में सीट पर हुआ था विवाद 

दिल्ली पुलिस ने बताया कि मेट्रो मंडी हाउस से सुप्रीम कोर्ट स्टेशन के बीच पूर्व IAS और उसके वकील बेटे का पवन शर्मा के साथ रिजर्व सीट पर बैठने को लेकर झगड़ा हुआ था. जिसमें कथित तौर पर थप्पड़ मारे जाने और धक्का दिए जाने के बाद 48 साल के एक व्यक्ति की मौत हो गई थी. पुलिस ने बताया कि इस मामले में पूर्व IAS अधिकारी संजय प्रताप सिंह और उनके बेटे सिद्धार्थ सिंह को गिरफ्तार किया गया है. घटना के दौरान पवन शर्मा की मां दुर्गा शर्मा भी उनके साथ मौजूद थी. पुलिस ने उनसे भी इस मामले में जानकारी ली है. 

गाजियाबाद के रहने वाले थे पवन शर्मा

गाजियाबाद के शालीमार गार्डन में रहने वाले पवन शर्मा 8 अक्तूबर की शाम को 7 बजे अपनी मां के साथ दिल्ली मेट्रो में यात्रा कर रहे थे.  मेट्रो जब मंडी हाउस स्टेशन से आगे बढ़ी तो उन्होंने सिद्धार्थ सिंह और उनके बेटे से सीनियर सिटिजन के लिए आरक्षित सीट पर अपनी मां बैठ जाने का अनुरोध किया था. इसी दौरान दोनों नाराज हो गए और बहस शुरू हो गई. बहस अचानक से झगड़े में बदल गई और दोनों ने पवन शर्मा के साथ मारपीट शुरू कर दी. पवन को धक्का मारे जाने का आरोप है, जिससे वह नीचे गिर गए थे. इससे उनके सिर में चोट लगी थी. जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें तुरंत लोक नायक जय प्रकाश अस्पताल पहुंचाया था. लेकिन यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था. 

ये वीडियो भी देखिए. 

Advertisement

दिल्ली पुलिस ने मामला दर्ज की कार्रवाई 

घटना के बाद दिल्ली पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू करते हुए मेट्रो में लगे सीसीटीवी से दोनों की पहचान की थी. फुटेज और सह-यात्रियों के बयानों के आधार पर दोनों को गिरफ्तार किया गया है. संजय प्रताप सिंह पूर्व आईएएस हैं, जबकि उनका बेटा सिद्धार्थ सिंह सुप्रीम कोर्ट में वकील है.  

ये भी पढे़ंः अवमानना की कार्रवाई हो मीलॉर्ड! दिल्ली मेट्रो स्टेशन बंद होने पर सुप्रीम कोर्ट में नई याचिका

Featured Video Of The Day
11 दिन के आंदोलन के आगे झुकी सरकार? MPSC में होंगे बड़े बदलाव!

Topics mentioned in this article
Delhi Metro
Delhi Metro Seat
Delhi Metro News
Delhi Metro Today News
Delhi News