VIDEO: दिल्ली में लाइव एक्सीडेंट! ट्रक की चपेट में आया स्कूटी सवार, मौके पर मौत

राजधानी दिल्ली के रघुवीर नगर में एक लाइव एक्सीडेंट सीसीटीवी में कैद हुआ, जिसमें तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से स्कूटी सवार युवक की मौके पर मौत हो गई. हादसे के बाद लोगों ने भाग रहे ट्रक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

Delhi Live Accident Video: राजधानी दिल्ली में रफ्तार का कहर एक बार फिर मौत की वजह बन गया. रघुवीर नगर इलाके में सोमवार रात हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे क्षेत्र को हिला दिया. सीसीटीवी में कैद इस घटना में एक स्कूटी सवार युवक की ट्रक की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई. लोगों ने भाग रहे ट्रक को पीछा करके पकड़ लिया. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. 

दरअसल, रघुवीर नगर इलाके में देर रात करीब 11 बजे स्कूटी और ट्रक की जोरदार टक्कर हुई. हादसा इतना भयावह था कि स्कूटी सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. घटना सीसीटीवी में भी साफ दिखाई देती है.

सीसीटीवी में कैद पूरा हादसा

आसपास लगे कैमरे में रिकॉर्ड फुटेज के मुताबिक, स्कूटी तेज रफ्तार में फिसलती नजर आती है. संतुलन बिगड़ने पर युवक सड़क पर गिर जाता है और उसी दौरान पीछे से आ रहा ट्रक उसे कुचल देता है. हादसे के बाद इलाके में अफरा‑तफरी मच गई. टक्कर मारकर ट्रक चालक मौके से भागने की कोशिश में था, लेकिन वहां मौजूद लोगों ने समझदारी दिखाते हुए ट्रक का पीछा किया और उसे पकड़ लिया. बाद में पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया और ड्राइवर को हिरासत में ले लिया.

शाहपुरा निवासी की सड़क हादसे में मौत

मृतक युवक शाहपुरा इलाके का रहने वाला था. पुलिस और परिवार की मौजूदगी में हरी नगर के दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में पोस्टमार्टम किया गया. इसके बाद शव परिवार को सौंप दिया गया. अचानक हुई इस त्रासदी से परिवार पूरी तरह टूट गया है. गम के कारण वे किसी भी तरह की प्रतिक्रिया देने की स्थिति में नहीं है. घर में मातम पसरा है और सभी सदमे में हैं.

Advertisement

ओवरस्पीड बनी हादसे की वजह

सीसीटीवी फुटेज से यह साफ दिखता है कि घटना की वजह तेज रफ्तार ही थी. स्कूटी के फिसलते ही संतुलन बिगड़ गया और पीछे से आ रहे ट्रक के पहिये की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई.

Featured Video Of The Day
US Attack Iraq | पश्चिमी इराक में America का बड़ा हमला, PMF के ठिनाकों पर अटैक, हमले में 6 की मौत