- दिल्ली के जज अमन शर्मा ने अपने घर के बाथरूम में फांसी लगाकर आत्महत्या की थी, उनकी मौत की जांच जारी है
- जज अमन शर्मा और उनकी पत्नी स्वाति के बीच विवाद के बाद वे दोनों कमरे में मौजूद थे, जहां अमन रो रहे थे
- जज के पिता ने बताया कि बहू स्वाति जोर-जोर से चिल्ला रही थी, जबकि अमन बेटे की सांसें धीरे-धीरे थम रही थीं
Delhi Judge Aman Sharma Suicide Case: 'खुदकुशी से पहले जज बेटा रो रहा था और बहू जोर-जोर से चिल्ला रही थी'. जज अमन शर्मा के पिता बगल वाले कमरे में बैठकर यह सब सुन रहे थे. कुछ देर बाद सन्नाटा छा गया, पिता को लगा कि बेटा-बहू बातचीत कर रहे होंगे. लेकिन, दूसरे कमरे की बाथरूम में फांसी पर लटके जज बेटे की सांसें धीरे-धीरे रुक रहीं थी. कुछ देर बात सामने बेटे की लाश थी और पिता बदहवास.
दिल्ली में जज की खुदकुशी, अलवर में रोते हुए पिता ने दी मुखाग्नि; पत्नी-बच्चे अंतिम संस्कार में नहीं हुए शामिल
पिता ने पूछा तो बहू बोली मुझे नहीं पता
कुछ देर बात जब वे कमरे में पहुंचे और बहू स्वाति से अमन के बारे में पूछा, उसने कहा कि मुझे नहीं पता कहा है. पिता ने अमन को कॉल किया तो उसी कमरे की बाथरूम से रिंग की आवाज आ रही थी. कमरे में जाकर पिता ने बाथरूम का दरवाजा खटखटाया और दरवाजा खोलने के लिए कहा. बार-बार आवाज देने के बाद भी अमन ने दरवाजा नहीं खोला. आसपास के लोग आए, उन्होंने खिड़की के बारे में जानकारी दी, गार्ड ने शीशा तोड़ा तो उसने देखा कि स्वाति की चुन्नी से अमन ने फांसी लगा ली थी. अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने जज अमन शर्मा को मृत घोषित कर दिया.
क्या है मामला?
दरअसल, शनिवार को ग्रीन पार्क में रहने वाले जज अमन शर्मा (30) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी. उनका शव बाथरूम में लटका मिला था. जज अमन और उनकी पत्नी स्वाति में विवाद की बात सामने आई है. वे दिल्ली की कड़कड़डूमा कोर्ट में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) के सचिव पद पर पदस्थ थे. जज की सुसाइड को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
जज पति की खुदकुशी, पत्नी है न्यायिक अधिकारी और साली IAS अधिकारी-आखिर क्या है मौत की गुत्थी














