IAS Shweta Nagarkoti Deputy Commissioner in MCD
दिल्ली सरकार ने राजधानी के प्रशासनिक ढांचे में बड़ा बदलाव करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा और दिल्ली, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह सिविल सेवा के 16 IAS अधिकारियों के तबादले किए हैं. 7 अगस्त को जारी तबादला आदेश में कई अहम विभागों के प्रमुख बदल दिए गए हैं, जबकि कुछ अफसरों को नई और अतिरिक्त जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं.
किसे कौन सा विभाग मिला?
- विवेक पांडे (IAS:2003): दिल्ली सरकार में वापसी के बाद इन्हें शहरी विकास (UD) विभाग का सचिव नियुक्त किया गया है.
- गरिमा गुप्ता (IAS:2004): तैनाती का इंतजार कर रहीं गरिमा गुप्ता को प्रशासनिक सुधार (AR) विभाग के सचिव का पद दिया गया है.
- विजय कुमार बिधूड़ी (IAS:2005): अब तक शहरी विकास सचिव का जिम्मा संभाल रहे बिधूड़ी को अब पर्यावरण एवं वन विभाग के सचिव पद की जिम्मेदारी दी गई है. साथ ही, वे दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति के अध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार भी संभालते रहेंगे.
- अमजद तक (IAS:2005): दिल्ली सरकार में शामिल होने पर इन्हें वित्त सचिव की बड़ी जिम्मेदारी दी गई है.
- अजय कुमार गुप्ता (IAS:2009): इन्हें खाद्य सुरक्षा आयुक्त बनाया गया है, साथ ही गृह सचिव का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है.
- आरती लाल शर्मा (IAS:2010): इन्हें सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण (I&FC) विभाग के सचिव पद पर तैनात किया गया है.
- जितेन्द्र कुमार जैन (IAS:2013): विशेष निदेशक (रोजगार) के पद से हटाकर अब इन्हें खाद्य एवं आपूर्ति विभाग में विशेष आयुक्त की जिम्मेदारी दी गई है.
- अवनीश कुमार (IAS:2014): इन्हें उच्च शिक्षा एवं तकनीकी शिक्षा (TTE) निदेशक का पद सौंपा गया है.
- अंकिता आनंद (IAS:2015): दिल्ली सरकार में कार्यभार संभालते ही इन्हें शिक्षा निदेशक बनाया गया है.
- वेदिथा रेड्डी (IAS:2015): शिक्षा निदेशक के पद पर कार्यरत वेदिथा रेड्डी का तबादला कर उन्हें महिला एवं बाल विकास विभाग में विशेष सचिव बनाया गया है.
- दिलखुश मीणा (IAS:2019): एमसीडी (MCD) के उपायुक्त पद से हटाकर इन्हें दिल्ली शहरी आश्रय सुधार बोर्ड (DUSIB) का सदस्य नियुक्त किया गया है.
- अजहरुद्दीन जियाउद्दीन काजी (IAS:2020): डूसिब के सदस्य पद से स्थानांतरित कर इन्हें अब एमसीडी में उपायुक्त की जिम्मेदारी दी गई है.
- श्वेता नागरकोटी (IAS:2020): इन्हें भी एमसीडी (MCD) में उपायुक्त के पद पर तैनात किया गया है.
DANICS अधिकारियों की नई तैनातियां
- राज कुमार (DANICS:1995): इन्हें सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) में विशेष सचिव नियुक्त किया गया है.
- जतिन गोयल (DANICS:2012): इन्हें शिक्षा विभाग में अतिरिक्त निदेशक की जिम्मेदारी दी गई है.
- निधि सरोहे (DANICS:2014): मुख्यमंत्री कार्यालय में पीजीसी (PGC) संयुक्त सचिव पद के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त करते हुए अब इन्हें पूर्ण रूप से परिवहन विभाग में संयुक्त आयुक्त बनाया गया है.
यह भी पढ़ें- IPS संजुक्ता पराशर: हाथ में AK-47 लेकर मैदान में उतरीं, ठोक डाले 16आतंकवादी, अब CRPF में बनीं IG
Featured Video Of The Day
हॉर्मुज पर महासंग्राम: अमेरिका की दोटूक- 'टोल न वसूले ईरान', पलटवार में ईरान ने रख दीं युद्ध के हर्जाने की शर्तें!
Topics mentioned in this article
Delhi
Ias Transfer
Delhi Government