दिन में फाइव-स्टार होटल का शेफ, रात में चोर, लग्जरी लाइफ के लिए मास्टर चाबी से सेंधमारी करने वाला गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने आरोपी के पास से 2.69 लाख रुपये कैश, सोने की अंगूठियां, नथ, झुमके, चांदी की पायल और चांदी के सिक्के बरामद किए हैं. इसके अलावा चोरी में इस्तेमाल की गई स्कूटी और एक अन्य चोरी की स्कूटी भी मिली है जिसे उसने पार्किंग में छिपाकर रखा था.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
पुलिस गिरफ्त में आरोपी और बरामद की गईं दो स्कूटी.

दक्षिण-पश्चिम जिले की आर.के. पुरम थाना पुलिस ने एक ऐसे शातिर चोर को गिरफ्तार किया है, जो द्वारका के एक फाइव-स्टार होटल में शेफ का काम करता था, लेकिन अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल के लिए चोरी की वारदातों को अंजाम देता था. आरोपी की पहचान 22 वर्षीय नीलेश उर्फ निकेश के रूप में हुई है.

डीसीपी ने जानकारी दी कि आरोपी नीलेश बेहद चालाकी से वारदात को अंजाम देता था. वह चाइनीज तालों को खोलने के लिए मास्टर चाबी का इस्तेमाल करता था. चोरी करने के बाद वह घर को दोबारा लॉक कर देता था, ताकि किसी को तुरंत शक न हो. उसने अपनी नाइट ड्यूटी का फायदा उठाकर आर.के. पुरम इलाके में एक घर से लाखों की नकदी और जेवर चोरी कर लिए थे.

सीसीटीवी फुटेज में दिखा था संदिग्ध

डीसीपी के मुताबिक, पीड़ित श्रीटी सैन ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि जब वह परिवार के साथ राजस्थान गए थे, तब उनके बंद घर से 3.5 लाख रुपये कैश और सोने-चांदी के जेवर चोरी हो गए. इसके बाद इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार त्यागी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले. फुटेज में एक संदिग्ध स्कूटी पर आता दिखा, जो बड़ी सफाई से घर का ताला खोलकर अंदर घुसा और आधे घंटे बाद सामान लेकर फरार हो गया. पुलिस ने नीलेश को पकड़ा, तो उसने दावा किया कि वह उस रात होटल में ड्यूटी पर था. लेकिन तकनीकी साक्ष्यों और पैसों के लेन-देन की जांच में उसकी सच्चाई सामने आ गई. 

VIDEO: 'मेरे लड्डू गोपाल ला दो...' मूर्ति की तलाश में भटक रही महिला, पुलिस भी खोज रही, मां ने 30 साल पहले दी थी 

Advertisement

आरोपी से चोरी का माल बरामद

दिल्ली पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी का सामान बरामद कर लिया है, जिसमें 2.69 लाख रुपये कैश, सोने की अंगूठियां, नथ, झुमके, चांदी की पायल और चांदी के सिक्के शामिल हैं. इसके अलावा चोरी में इस्तेमाल की गई स्कूटी और एक अन्य चोरी की स्कूटी भी बरामद की गई, जिसे उसने अपने ऑफिस की पार्किंग में छिपा रखा था. साथ ही वारदात में इस्तेमाल की गई मास्टर चाबी भी जब्त की गई है.

कम समय में ज्यादा पैसा कमाना चाहता था 

दिल्ली पुलिस के अनुसार आरोपी नीलेश आर.के. पुरम के सेक्टर-12 का रहने वाला है. वह 12वीं पास है और एक नामी होटल में साउथ इंडियन शेफ के रूप में काम करता था. पूछताछ में उसने बताया कि वह कम समय में ज्यादा पैसा कमाना चाहता था, इसलिए उसने चोरी का रास्ता अपनाया.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Exclusive: जब भारत आए थे ईरानी सिक्योरिटी चीफ अली लारिजानी, भारत के बारे में क्या बोला था?