पिता ने दिखाई हैवानियत! 14 साल की बेटी से कई बार रेप, पीड़िता ने खुद थाने पहुंचकर की शिकायत

दिल्ली के पहाड़गंज इलाके में एक 14 वर्षीय छात्रा ने अपने पिता पर कई बार दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है. बच्ची की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
दिल्ली में 14 साल की बेटी से दरिंदगी, पिता गिरफ्तार
नई दिल्ली:

दिल्ली के पहाड़गंज में 14 वर्षीय बेटी से कई बार बलात्कार करने के आरोप में एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी. रविवार को इस घटना की शिकायत करने वाली आठवीं कक्षा की छात्रा ने पुलिस को बताया कि वह मुख्य रूप से अपने छोटे भाई-बहन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सामने आई.

लड़की अपने मकान मालिक के साथ पहाड़गंज थाने पहुंची. पुलिस ने बताया कि शिकायत में लड़की ने कहा, कि उसकी मां लगभग 15 दिन पहले बिहार में उनके पैतृक गांव चली गई थी, जिसके बाद उसका उत्पीड़न शुरू हुआ. पुलिस के अनुसार लड़की ने आरोप लगाया कि 31 जनवरी और एक फरवरी की रात के दौरान उसके पिता ने घर पर उसका बलात्कार किया.

लड़की ने पुलिस को बताया कि उसने विरोध किया, लेकिन पिता ने धमकाकर चुप रहने के लिए कहा. पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, लड़की ने बताया कि पिछले 10-15 दिन में चार-पांच बार इसी तरह की घटनाएं हुईं.
 

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
Featured Video Of The Day
Dhurandhar से लेकर Salman Khan तक... Chitrangda Singh का EXCLUSIVE Interview | NDTV Yuva 2026