ग्रेटर नोएडा में MRI के लिए आए बच्चे की मौत, परिजनों ने गलत इंजेक्शन लगाने का लगाया आरोप

बच्चे को MRI से पहले इंजेक्शन दिया गया, फिर उसे MRI के लिए ले गए. लेकिन वहां उसकी तबीयत बिगड़ गई. परिजनों के अनुसार, जांच के दौरान बच्चे को हेवी डोज दी गई, जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी और मौत हो गई.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
इसी हेल्थकेयर में MRI के लिए आए बच्चे की जांच दौरान मौत हो गई.
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • ग्रेटर नोएडा के केबी हेल्थकेयर सेंटर में छह वर्ष के बच्चे की एमआरआई जांच के दौरान तबीयत बिगड़ने पर मृत्यु हुई.
  • परिजनों ने डॉक्टरों पर गलत इंजेक्शन देने और लापरवाही का आरोप लगाते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की.
  • बच्चे को एमआरआई से पहले भारी मात्रा में इंजेक्शन दिए गए, जिससे उसकी हालत अचानक खराब हो गई.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
ग्रेटर नोएडा:

ग्रेटर नोएडा में एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक छह वर्ष के मासूम बच्चे की MRI जांच के दौरान तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई. परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया और  गलत इंजेक्शन लगने से मौत की बात कही. मामला बीटा 2 थाना क्षेत्र के सेक्टर पी 3 के केबी हेल्थकेयर का है. दनकौर थाना क्षेत्र के रीलखा निवासी प्रशांत कसाना ने बताया कि  वह अपने 6 वर्षीय बच्चे गर्व कसाना उर्फ चीकू की MRI जांच कराने के लिए के.बी. हेल्थकेयर सेंटर पहुंचे थे. बच्चे को MRI से पहले इंजेक्शन दिया गया, फिर उसे MRI के लिए ले गए. लेकिन उसकी तबीयत बिगड़ गई, परिजनों के अनुसार, जांच के दौरान बच्चे को हेवी डोज दी गई, जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी और वह बेहोश हो गया.

परिजन बोले- रिपोर्ट मांगने पर नहीं मिला संतोषजनक जवाब

परिजनों का आरोप है कि जब उन्होंने रिपोर्ट और बच्चे की स्थिति के बारे में जानकारी मांगी तो उन्हें संतोषजनक जवाब नहीं मिला. बताया गया कि बच्चे को एक और डोज देने की बात कही गई. लेकिन हालत में सुधार न होने पर बच्चे को आनन-फानन में पास के प्रमहेक्स अस्पताल में लेकर पहुचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

किसान यूनियन ने हेल्थ केयर लगाया ताला

इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया. परिजनों ने केबी हेल्थकेयर सेंटर और संबंधित स्टाफ पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है. गांव के लोग और भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता मौके पर पहुच गए और जमकर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया.सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और किसानों के द्वारा उसे हेल्थ केयर पर ताला लगा दिया गया. उन्होंने प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कदम करवाई की मांग की.

पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया

फिलहाल पुलिस के द्वारा इस मामले में दो लोगों को हिरासत में ले लिया गया है. पुलिस का कहना है कि मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जाएगी.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Meenakshi Kandwal | Kachehri | Iran ने छेड़ दी 'Meme War'! Trump को Toy Story बना दिया | Iran US War
Topics mentioned in this article