AAP ने BJP को कुछ इस अंदाज में दी नए साल की बधाई!

आम आदमी पार्टी (AAP) लगातार बीजेपी (BJP) पर सवाल उठाती रही है कि भारतीय जनता पार्टी बताएं कि आखिर आम आदमी पार्टी के अरविंद केजरीवाल के सामने उसका मुख्यमंत्री उम्मीदवार कौन होगा?

विज्ञापन
Read Time: 15 mins
आम आदमी पार्टी ने बीजेपी को नए साल की बधाई दी है!
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • आप ने बीजेपी को नए साल की बधाई दी है
  • AAP ने मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार को लेकर बीजेपी पर तंज कसा है
  • दिल्ली में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सियासत गर्म
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

दिल्ली में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (AAP) ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) को नए साल की बधाई दी है. लेकिन यह बधाई कोई आम बधाई नहीं है, बल्कि विशेष बधाई है. आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में होर्डिंग लगवाकर यह बधाई दी है. इस बधाई देने वाले होर्डिंग के शब्द कुछ ऐसे हैं कि आपको समझ नहीं आएगा कि आम आदमी पार्टी, भारतीय जनता पार्टी को बधाई दे रही है या चुटकी ली रही है. इस होर्डिंग पर लिखा है, 'बीजेपी के सातों मुख्यमंत्री उम्मीदवारों को नए साल की बधाई!' यही नहीं इस होर्डिंग पर सात बीजेपी नेताओं के नाम भी लिखे हैं. जिनमें दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष मनोज तिवारी समेत गौतम गंभीर, विजय गोयल, डॉ हर्षवर्धन, विजेंद्र गुप्ता, प्रवेश वर्मा और हरदीप पुरी के नाम शामिल हैं. 

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन का मनीष सिसोदिया को जवाब- 'आप शिक्षा मंत्री हैं, शिक्षा के मालिक नहीं हो गए'

आम आदमी पार्टी लगातार बीजेपी पर सवाल उठाती रही है कि बीजेपी बताएं कि आखिर आम आदमी पार्टी के अरविंद केजरीवाल के सामने उसका मुख्यमंत्री उम्मीदवार कौन होगा. हालांकि बीजेपी ने अभी यह तय नहीं किया है कि उसका मुख्यमंत्री उम्मीदवार कौन होगा. फिलहाल बीजेपी की तरफ से यह भी तय नहीं है कि इन चुनावों में बीजेपी मुख्यमंत्री उम्मीदवार के नाम की घोषणा करके चुनाव लड़ने जाएगी या फिर बिना मुख्यमंत्री उम्मीदवार की घोषणा के ही चुनाव लड़ा जाएगा.

मनीष सिसोदिया ने सरकारी स्कूलों में PTM को रद्द कराने को लेकर डॉ. हर्षवर्धन से पूछा- आपकी हिम्मत कैसे हुई...?

Advertisement

दरअसल,  आम आदमी पार्टी मानती है कि दिल्ली में मुख्यमंत्री उम्मीदवार के लिए दिल्ली के मौजूदा मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल बेहद मजबूत हैं. इसलिए जिस तरह से लोकसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी अन्य सभी विरोधी दलों से पूछा करती थी कि वह बताएं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने उनका प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार कौन है? ठीक इसी तरह से आम आदमी पार्टी विरोधी पार्टी खासतौर से बीजेपी से लगातार पूछ रही है कि बीजेपी बताएं कि अरविंद केजरीवाल के सामने वह किसका चेहरा लेकर चुनाव मैदान में उतरेगी. 

देखें वीडियो-अनाधिकृत कॉलोनी के मुद्दे पर बीजेपी और आप के बीच कलह

Advertisement

Featured Video Of The Day
Raghav Chadha Quits AAP: AAP के बागी सांसदों का Nitin Nabin ने किया स्वागत | Arvind Kejriwal | BJP
Topics mentioned in this article