दिल्‍ली में UPSC की तैयारी कर रही युवती से लखनऊ में गैंगरेप, परिचित सहित तीन आरोपियों ने की दरिंदगी

दिल्‍ली में यूपीएससी की तैयारी कर रही एक युवती के साथ लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में गैंंगरेप का मामला सामने आया है. युवती को कॉफी में नशीला पदार्थ मिलाकर बेहोश किया गया और तीन दिनों तक परिचित युवक और उसके साथ ही अन्‍य दो युवकों ने रेप किया.

विज्ञापन
Read Time: 5 mins
पुलिस की पांच टीमें अलग-अलग इलाकों में आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दे रही है. (प्रतीकात्‍मक फोटो)
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • दिल्ली में यूपीएससी की तैयारी में जुटी एक युवती के साथ लखनऊ में गैंगरेप का मामला सामने आया है.
  • युवती जौनपुर से दिल्ली लौट रही थी, तभी चारबाग स्टेशन पर एक परिचित युवक ने उसे ट्रेन से उतार लिया.
  • आरोप है कि तीन दिनों तक परिचित युवक और उसके साथ ही अन्‍य दो युवकों ने युवती के साथ रेप किया.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

दिल्ली में यूपीएससी की तैयारी में जुटी एक युवती के साथ लखनऊ में गैंगरेप का मामला सामने आया है. युवती जौनपुर से दिल्ली लौट रही थी, तभी चारबाग स्टेशन पर एक परिचित युवक ने उसे ट्रेन से उतार लिया. आरोप है कि उसे लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में कमरे पर ले जाकर कॉफी में नशीला पदार्थ मिलाकर बेहोश किया गया और तीन दिनों तक परिचित युवक और उसके साथ ही अन्‍य दो युवकों ने रेप किया. बाद में आरोपियों ने युवती को दिल्ली भेज दिया. ट्रेन में  युवती ने अपने परिजनों को घटना के बारे में बताया. 

पीड़िता  दिल्ली के निजी कॉलेज से बीए ऑनर्स की पढ़ाई कर रही है. उसने पुलिस से की शिकायत में बताया कि कॉलेज में छुट्टी होने के बाद 1 मई को जौनपुर अपने घर गई थी. एग्जाम का एडमिट कार्ड आ गया था, जिसे लेने के लिए 15 मई को वापस दिल्ली जाने के लिए निकली थी. पिता जाफराबाद स्टेशन पर सुहेलदेव एक्सप्रेस में बैठाकर चले गए.

ये भी पढ़ें: गाजा के मददगारों का आरोप- इजरायल की जेल में हमारा रेप हुआ, कई हॉस्पिटल में एडमिट

आरोपी दोस्‍त के साथ आया था मिलने 

ट्रेन के चलने के बाद युवती ने जौनपुर जिले के जलालपुर के शिवम यादव को वॉट्सएप पर मैसेज किया. शिवम यादव को पिछले कुछ सालों से जानती है. शिवम यादव अपने एक दोस्त शनि यादव के साथ उससे मिलने के लिए चारबाग स्टेशन पर आया था, जहां मिलने के बाद दोनों ने उसे जिद कर ट्रेन से उतार लिया.  

Advertisement

पीड़िता ने बताया कि शिवम ने कहा कि मैं तुम्हारे घर पर बात कर लूंगा, कोई दिक्‍कत नहीं होगी. इस पर युवती कुछ देर में मान गई और उनके साथ चली गई. इसके बाद शिवम, युवती को सुशांत गोल्फ सिटी स्थित अपने रूम पर ले गया. रूम पर शिवम साथ ही रुक गया और शनि खाने का सामान लेने चला गया. करीब आधे घंटे पर शनि वापस आया और खाना देकर निकल गया. दोनों ने खाना खाया और फिर शिवम ने कॉफी पीने के लिए दी. कॉफी पीने के बाद युवती को नींद आने लगी. इसके बाद शिवम ने मौके का फायदा उठाते हुए युवती के साथ गलत हरकत शुरू कर दी. युवती ने जब विरोध किया तो शिवम जबरदस्ती करने लगा. इसके बाद आरोपी ने जबरन उसके साथ कई बार संबंध बनाए.

ये भी पढ़ें: 12वीं की छात्रा से डॉक्टर ने किया रेप, डिप्टी CM के निर्देश पर अस्पताल सील, डिग्री होगी जब्त

Advertisement

कमरा बंद करके खाना लेने जाते थे आरोपी

अगले ही दिन 16 मई को शनि रूम पर पहुंचा और कुछ ही देर बाद शिवम वहां से चला गया. इस दौरान शनि जबरदस्ती करने लगा तो युवती ने विरोध किया. उसने भी युवती के साथ जबरन संबंध बनाए. शिवम और शनि की हरकत से युवती काफी डर गई थी. 

आरोपी शिवम यादव इस दौरान लगातार युवती का शोषण करता रहा. खाना या कुछ सामान लेने जाता तो बाहर से दरवाजा बंद करके जाता था, जिससे लड़की कही भागकर न चली जाए. 17 मई को एक और लड़का रूम पर पहुंचा, जिसे युवती नहीं पहचानती थी. इसके बाद तीनों ने उस लड़की से बारी-बारी रेप किया. युवती तीनों आरोपियों की हरकत से काफी डर गई थी. इन तीनों आरोपी ने तीन दिन तक बंधक बनाकर युवती का शोषण करते रहे. 

तीन दिनों बाद दिल्‍ली का टिकट कटाकर युवती को भेजा 

तीन दिनों तक गैंगरेप के बाद शुभम ने सुशांत गोल्फ सिटी से चारबाग के लिए कैब बुक की और सुहेलदेव एक्सप्रेस से स्लीपर टिकट पर युवती को दिल्ली भेज दिया. इस दौरान डरी-सहमी युवती ने हिम्मत जुटाकर अपने परिजनों को इसकी सूचना दी. बेटी की बातें सुनकर पिता ने 139 रेलवे हेल्पलाइन पर मदद मांगी, जिसके बाद GRP टीम ने पहुंचकर युवती से बात की और पूरी घटना परिजनों को बताई. युवती को दिल्ली आनंद विहार थाने लेकर पहुंचे, जहां अगले दिन परिजन भी पहुंच गए. युवती के बयान पर आनंद विहार में केस दर्ज किया गया है. 

पुलिस की पांच टीमें कर रही आरोपियों की तलाश 

इस मामले में एडीसीपी साउथ ने बताया कि हमें सूचना मिली थी कि दिल्ली के आनंद विहार में 22 मई को एक मुकदमा दर्ज किया गया है. पीड़िता ने अपनी शिकायत में कहा कि लखनऊ के सुशांत गोल सिटी इलाके में परिचित सहित कुछ लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म किया है. उन्‍होंने बताया कि यह मामला दिल्ली में मुकदमा दर्ज हुआ था और ट्रांसफर होकर लखनऊ आया है. 

Advertisement

उन्‍होंने बताया कि पुलिस की पांच टीमें अलग-अलग इलाकों में आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दे रही है. इस मामले में पता चला है कि आरोपी और पीड़िता करीब 5 साल से एक दूसरे को जानते हैं और दोनों का परिवार रिश्तेदार है. 

Featured Video Of The Day
वक़्फ़ संपत्तियों को दिए गए नोटिस पर फिरंगी महल के प्रवक्ता और सुन्नी धर्मगुरु मौलाना सूफ़ियान निज़ामी क्‍या बोले?