महाराष्ट्र में SNAPCHAT पर दोस्ती, सुनसान जगह ले जाकर किया रेप, Google Pay से पैसे भी लूटे

डोंबिवली में स्नैपचैट के जरिए दोस्त बने युवक ने मदद के बहाने एक अनाथ युवती को सुनसान जगह ले जाकर उसके साथ रेप किया और बाद में Google Pay से उसके पैसे लूट लिए. पीड़िता की शिकायत पर मानपाडा पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को एक घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • डोंबिवली में स्नैपचैट पर दोस्त बने युवक ने युवती को सुनसान जगह पर ले जाकर रेप किया
  • आरोपी क्रिश भोईर ने युवती के गूगल पे खाते से पैसे ट्रांसफर किए और उसका मोबाइल फोन लेकर फरार हो गया
  • पीड़ित युवती ने न्याय की तलाश में शिवसेना महिला अघाड़ी से संपर्क कर उनकी मदद से पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

महाराष्ट्र के डोंबिवली में एक अनाथ युवती की मजबूरी का फायदा उठाकर उसके साथ दरिंदगी किए जाने का मामला सामने आया है. स्नैपचैट के जरिए दोस्त बने युवक ने मदद के बहाने युवती को सुनसान जगह ले जाकर उसके साथ रेप किया और बाद में गूगल पे के जरिए उसके पैसे भी लूट लिए. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. जिस युवक को युवती ने रक्षक समझकर मदद के लिए बुलाया था, वही भक्षक बन गया. पुलिस ने मामले में तत्परता दिखाते हुए आरोपी को कुछ ही घंटों में पकड़ लिया.

मदद के बहाने सुनसान जगह ले जाकर रेप

पीड़ित युवती डोंबिवली में रहती है और एक निजी संस्थान में नौकरी करती है. वह अनाथ है और उसका इस दुनिया में कोई नहीं है. कुछ दिनों पहले उसकी सहेली के माता‑पिता ने उस पर आरोप लगाकर उसकी पिटाई कर दी थी. मारपीट की शिकायत दर्ज कराने के लिए युवती को पुलिस स्टेशन जाना था, लेकिन उसके साथ जाने वाला कोई नहीं था. ऐसे में उसने स्नैपचैट के जरिए बने अपने मित्र क्रिश भोईर से मदद मांगी. आरोपी क्रिश भोईर पुलिस स्टेशन ले जाने के बहाने युवती को अपनी बाइक पर बैठाकर एक सुनसान जगह ले गया, वहां उसने युवती के साथ बलात्कार किया.

ये भी पढ़ें : मुंबई फूड पॉइजनिंग: एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत, ‘आधे कटे तरबूज' से खुलेगा राज

Advertisement

शिवसेना की मदद से आरोपी गिरफ्तार

इसके बाद उसने युवती के Google Pay खाते से पैसे ट्रांसफर किए, उसके मोबाइल से सिम कार्ड निकालकर फेंक दिया और मोबाइल फोन लेकर फरार हो गया. न्याय की तलाश में पीड़ित युवती सीधे डोंबिवली स्थित शिवसेना की मध्यवर्ती शाखा पहुंची. शिवसेना महिला अघाड़ी की पदाधिकारियों ने युवती की मदद की और उसे पुलिस स्टेशन लेकर गईं. मानपाडा पुलिस स्टेशन के अधिकारी संपत फडोल और उनकी टीम ने एक घंटे के भीतर जाल बिछाकर आरोपी क्रिश भोईर को गिरफ्तार कर लिया.

Advertisement

मानपाडा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है. पुलिस को संदेह है कि क्रिश भोईर ने पहले भी अन्य लड़कियों के साथ इस तरह की वारदातों को अंजाम दिया हो सकता है, जिसकी जांच की जा रही है.

ये भी पढ़ें : Nashik TCS Case: निदा खान की जमानत पर फैसला 2 मई को, SIT ने किए कई चौंकाने वाले खुलासे

Featured Video Of The Day
West Bengal Elections 2026 | 142 सीटों पर मतदान शुरू, पोलिंग बूथों के बाहर लंबी कतारें...