मुंबई : महिला ने अपने 2 बच्चों की गला रेतकर की हत्या, फिर खुद की सुसाइड करने की कोशिश

आरोपी महिला का इलाज वाशी नगर अस्पताल में चल रहा है. हत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है. पुलिस आगे की जांच कर रही है.

विज्ञापन
Read Time: 14 mins
हत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है.
मुंबई:

नवी मुंबई के घनसोली गांव के चिंचली में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक मां ने अपने 2 बच्चों की घर में रखे चाकू से गला रेतकर बड़ी बेरहमी से हत्या कर दी. आरोपी महिला का नाम पुष्पा गुर्जर है. 

महिला ने अपनी 4 साल की बेटी दीपू गुर्जर और 1 साल के बेटे राहुल गुर्जर की हत्या कर दी. हत्या के बाद उसने खुद आत्महत्या करने की कोशिश की, लेकिन पड़ोसियों ने बीच बचाव कर तुरंत पुलिस को फोन किया.  

इस मामले में आरोपी मां के खिलाफ रबाले थाने में हत्या का मामला दर्ज किया गया है. फिलहाल आरोपी महिला का इलाज वाशी नगर अस्पताल में चल रहा है. हत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है. पुलिस आगे की जांच कर रही है.

यह भी पढ़ें - 
-- गुजरात के ब्रिज का पुराना केबल भारी दबाब के कारण टूटा : फॉरेंस‍िक सूत्र
-- दिल्ली समेत NCR के कई इलाकों में ज़हरीली हुई हवा, प्रदूषण का स्तर है 'बहुत खराब'

Advertisement

VIDEO: मोरबी में हादसे वाली जगह में कैसा है माहौल ? देखिए तनुश्री पांडे की रिपोर्ट

Helplines
Vandrevala Foundation for Mental Health9999666555 or help@vandrevalafoundation.com
TISS iCall022-25521111 (Monday-Saturday: 8 am to 10 pm)
(If you need support or know someone who does, please reach out to your nearest mental health specialist.)

Advertisement
Featured Video Of The Day
Trump on Hormuz: ट्रंप का होर्मुज पर फिर बड़ा बयान: ईरान को सीधा मैसेज - 'स्ट्रेट ऑफ ट्रंप' खोल दो!
Topics mentioned in this article