केरल के पहले ट्रांसजेंडर बॉडीबिल्डर ने आत्महत्या की: पुलिस

इस साल वैलेंटाइन डे पर प्रवीण ने अपनी किन्नर साथी से शादी की थी. कुछ ऑनलाइन मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक दोनों के संबंध कथित रूप से तनावपूर्ण थे.

विज्ञापन
Read Time: 5 mins
प्रवीण का शव सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में रखा गया है.
त्रिशूर:

केरल के पहले किन्नर बॉडीबिल्डर प्रवीण नाथ ने यहां बृहस्पतिवार को कथित तौर पर आत्महत्या कर ली. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस के मुताबिक प्रवीण नाथ ने शहर के उपनगरीय क्षेत्र में स्थित अपने आवास पर कथित रूप से जहर खाकर आत्महत्या कर ली. पुलिस ने कहा कि प्रवीण का शव यहां के सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में रखा गया है.

इस साल वैलेंटाइन डे पर प्रवीण ने अपनी किन्नर साथी से शादी की थी. कुछ ऑनलाइन मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक दोनों के संबंध कथित रूप से तनावपूर्ण थे. हालांकि प्रवीण ने ऐसी खबरों का खंडन किया था.

ये भी पढ़ें:-

-गो फर्स्ट मामले में मध्यस्थता आदेश का अनुपालन कर रहे हैं : प्रैट एंड व्हिटनी

-यूपी STF ने गैंगस्टर अनिल दुजाना को एनकाउंटर में मार गिराया, एक हफ्ते पहले ही जेल से रिहा हुआ था

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

Helplines
Vandrevala Foundation for Mental Health9999666555 or help@vandrevalafoundation.com
TISS iCall022-25521111 (Monday-Saturday: 8 am to 10 pm)
(If you need support or know someone who does, please reach out to your nearest mental health specialist.)

Featured Video Of The Day
NDTV Yuva 2026: डेटिंग, रिलेशनशिप के रेड फ्लैग्स... Sanya Malhotra ने खोले दिल के राज़
Topics mentioned in this article