दिल्ली में दो गुटों में झगड़ा, एक व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या

दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में हुई वारदात, पुलिस ने बताया कि घटना के सिलसिले में मामला दर्ज किया गया है

विज्ञापन
Read Time: 10 mins
प्रतीकात्मक तस्वीर
नई दिल्ली:

दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी (NFC) इलाके में रविवार को दो समूहों के बीच हुए झगड़े में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उसके दो दोस्त घायल हो गए. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस के मुताबिक, यह घटना शाम करीब चार बजे खिज़राबाद के कोहली पार्क के पास हुई.

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, ऋतिक (21) नामक युवक तथा उसके दोस्त सोनू (18) और प्रशांत (19) मोटरसाइकिल पर सवार होकर खिज़राबाद से सीवी रमन मार्ग की ओर जा रहे थे, तभी एक अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें रोक लिया.

उन्होंने बताया कि वह व्यक्ति ऋतिक से इस बात को लेकर बहस करने लगा कि उसने शाहरुख नामक व्यक्ति के भाई को क्यों पीटा. इस बीच, शाहरुख (21), और शोएब (18) तथा मासूम (19) नाम के लड़के वहां आए और उन तीनों ने ऋतिक एवं उसके दोस्तों पर चाकू और डंडे से हमला कर दिया.

पुलिस अधिकारी के मुताबिक, ऋतिक की छाती, गर्दन और पेट पर चोट लगे हैं और उसे लायन अस्पताल में भर्ती कराया गया. बाद में उसे बेहतर इलाज के लिए एम्स के ट्रॉमा सेंटर भेज दिया गया, जहां उसे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. सोनू और प्रशांत को मामूली चोटें आईं हैं और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है.

Advertisement

पुलिस ने बताया कि घटना के सिलसिले में एक मामला दर्ज किया गया है. उन्होंने बताया कि ऋतिक सात आपराधिक मामलों में संलिप्त रहा है.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
Featured Video Of The Day
US Iran War | Tehran में बैलिस्टक मिसाइल के साथ सड़कों पर क्यों उतरे ईरानी? | BREAKING NEWS
Topics mentioned in this article