घर का खर्च निकालने के लिए डिलीवरी ब्वॉय ने चुराया वकील का बैग, सीसीटीवी ने सब कुछ बता दिया

दिल्ली के द्वारका में एक महिला वकील का बैग चुराने के आरोप में दो डिलिवरी बॉय को गिरफ्तार किया गया है. महिला वकील वारदात के वक्त बाजार से सामान खरीद रही थीं. जांच अधिकारी ने मुताबिक आरोपियों की पहचान रवि (19) और आशिक खान (19) के रूप में हुई है. उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
सीसीटीवी फुटेज की मदद से पकड़ा गया आरोपी
नई दिल्ली:

दिल्ली के द्वारका में एक महिला वकील का बैग चुराने के आरोप में दो डिलिवरी बॉय को गिरफ्तार किया गया है. महिला वकील वारदात के वक्त बाजार से सामान खरीद रही थीं. जांच अधिकारी ने मुताबिक आरोपियों की पहचान रवि (19) और आशिक खान (19) के रूप में हुई है. वे एक ऑनलाइन मंच के लिए काम करते हैं. उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है. 

घर का किराया देने के लिए की थी चोरी 

गिरफ्तारी के बाद आरोपियों ने तुंरत जुर्म कबूल कर लिया और चोरी का कारण भी बताया. अधिकारी ने दावा किया कि पूछताछ के दौरान आरोपियों ने माना कि चोरी उन्होंने ही किया है. आरोपियों ने बताया कि 22 मार्च को द्वारका सेक्टर सात में ऑर्डर पर सामान की आपूर्ति करने के बाद लौटते समय उन्होंने लावारिस बैग देखा और चुरा लिया. उन्होंने चोरी का कारण घर का किराया तथा अन्य वित्तीय जरूरतों को पूरा करना बताया है. 

बैग में थे ये दस्तावेज

मामले की जानकारी देते हुए अधिकारी ने बताया कि 23 मार्च को द्वारका साउथ थाने में अधिवक्ता का बैग चोरी होने की शिकायत मिली थी. पुलिस उपायुक्त (द्वारका) अंकित सिंह के मुताबिक, "शिकायतकर्ता ने बताया कि जब वह द्वारका सेक्टर सात के बाजार से सामान खरीद रही थी, तो उसने अपना बैग अपनी स्कूटी पर रख दिया था. वापस लौटने पर उसने देखा कि उसका बैग गायब था, जिसमें आधार कार्ड, बार काउंसिल का पहचान पत्र, एक हैंडबैग, ईयरपॉड, नकदी और अन्य दस्तावेज थे."

सीसीटीवी कैमरों ने बताया सच 

पुलिस ने बताया कि उन्होंने दोनों आरोपियों को कैसे पकड़ा. जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने कहा कि, "टीम ने क्षेत्र में लगे 50 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला गया, जिसमें दो संदिग्धों को चोरी करते हुए और मोटरसाइकिल पर सवार होकर घटनास्थल से भागते हुए देखा गया." 

Advertisement
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
Featured Video Of The Day
Ceasefire के बाद Donald Trump का Iran के साथ 'Joint Venture'? Hormuz Strait से US भी लेगा Toll Tax?
Topics mentioned in this article