Rohtas News: मलियाबाग के प्रकाश होटल में देह व्यापार का भंडाफोड़, 40 लड़कियां बरामद, मैरिज हॉल सील

Bihar News: रोहतास के मलियाबाग में प्रकाश मैरिज हॉल पर SDM ने छापेमारी की कार्रवाई की है, जिसमें 80 युवक-युवती आपत्तिजनक स्थिति में गिरफ्तार किए गए है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
मैरिज हॉल पर रेड मारती हुई पुलिस
NDTV

बिहार के रोहतास जिले में पुलिस और प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई ने देह व्यापार और अनैतिक गतिविधियों के एक बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है.दावथ थाना क्षेत्र के मलियाबाग स्थित एक निजी मैरिज हॉल में की गई छापेमारी के दौरान करीब 80 युवक-युवतियों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया है. इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है.

SDM की गुप्त सूचना पर बड़ी कार्रवाई

बिक्रमगंज के SDM प्रभात कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि मलियाबाग स्थित 'प्रकाश मैरिज हॉल एंड होटल' में मैरिज हॉल के नाम पर अनैतिक कार्य संचालित किए जा रहे हैं. सूचना  के सही पाए जाने के बाद SDM ने भारी पुलिस बल के साथ होटल पर धावा बोल दिया. छापेमारी के दौरान होटल के कमरों से भारी मात्रा में आपत्तिजनक सामान भी बरामद हुआ.

40 लड़कियां बरामद, कई शादीशुदा और नाबालिग

SDM प्रभात कुमार  ने जानकारी देते हुए बताया कि इस कार्रवाई में 40 से अधिक लड़कियां छापेमारी में पकड़े गए. यह सभी स्थानीय लड़कियां हैं. जिसमें से कई शादीशुदा भी है. पुलिस इस बात की गहराई से जांच कर रही है कि क्या यहां संगठित रूप से देह व्यापार  चलाया जा रहा था.

मोटी रकम लेकर 'चंद घंटों' के लिए मिलता था कमरा

 SDM  कुमार ने आगे की जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें इस मैरिज हॉल को लेकर टिप मिली थी. जिसमें बताया गया था मैरिज हॉल का संचालक के जरिए  कपल्स तथा देह व्यापार का धंधा करने वाले युवक युवतियों को कुछ घंटे के लिए  मोटी रकम लेकर कमरा उपलब्ध कराया जाता था.  

होटल सील, कर्मियों पर भी कार्रवाई

प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए प्रकाश मैरिज हॉल एंड होटल को सील कर दिया गया है. होटल के कई कर्मियों को भी फिलहाल हिरासत में लिया गया है. बिक्रमगंज एसडीपीओ सिंधु शेखर सिंह ने बताया कि  पकड़े गए नाबालिक लड़की तथा लड़कों को बाल संरक्षण समिति के समक्ष प्रस्तुत की जाएगी. साथ ही कुछ लोगों का काउंसलिंग भी किया जाएगा. वहीं ज्यादातर पकड़े गए पेशेवर धंधाबाजों पर केस दर्ज कर जेल भेजा जाएगा.

Advertisement

यह भी पढ़ें: बिहार में ऑनलाइन गेमिंग में करोड़ों की ठगी का थाईलैंड कनेक्शन, 8 शातिर गिरफ्तार... करते थे खतरनाक प्लानिंग

Featured Video Of The Day
West Bengal Election 2026: 4 मई को 'परिवर्तन', या ममता रिटर्न? | Sucherita Kukreti | Bengal Polls
Topics mentioned in this article