Bihar: किशनगंज में फर्जी आधार कार्ड गिरोह का भंडाफोड़, सरपंच की मुहर और क्लोन थंब बरामद

Bihar News:बिहार के किशनगंज में पुलिस ने टेढ़ागाछ में एक नकली फर्जी दस्तावेज गिरोह का भंडाफोड़ किया है. जिसमें किराने की दुकान चलाने वाले आरोपी मनोहर शर्मा को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
किशनगंज किराना दुकान में छापेमारी समाचार
IANS

Kishanganj News: भारत-नेपाल सीमा से सटे बिहार के किशनगंज जिले में पुलिस ने  एक अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़  किया है, जो बड़े पैमाने पर फर्जी आधार कार्ड और सरकारी दस्तावेज तैयार करने का काम कर रहा था. इस मामले में पुलिस ने टेढ़ागाछ बलुआजगीर निवासी आरोपी मनोहर कुमार शर्मा को गिरफ्तार किया है. पुलिस अब घुसपैठियों के संपर्क से जांच करने की बात कह रही है.

किराना दुकान में चल रहा था नकली दस्तावेज बनाने का काम

पुलिस अधिकारी के अनुसार, सूचना मिली कि टेढ़ागाछ थानाक्षेत्र में एक किराना दुकान में फर्जी प्रमाण पत्र और अवैध तरीके से आधार कार्ड बनाया जा रहा है.  इस टिप के बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-दो के नेतृत्व में पुलिस उपाधीक्षक सह थानाध्यक्ष, साइबर थाना, प्रभारी जिला आसूचना इकाई ने एक विशेष टीम का गठन किया था.  साथ ही सूचना के आधार पर प्रभारी पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार ने टीम को बुलजागीर वार्ड नंबर-पांच स्थित किराना दुकान में छापामारी की.

छापेमारी में मिला दस्तावेजों का अंबार

पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि पकड़े गए आरोपी के पास से 400 लोगों के नाम के अलग-अलग आधार कार्ड, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, एक लैपटॉप, एक मॉनिटर, आधार कार्ड, थंब स्कैनर, फिंगरप्रिंट स्कैनर, लैपटॉप चार्जर, बैंक का मोहर, सीपीयू, पासबुक, एटीएम कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, राशन कार्ड, खतियान, एक विद्यालय के प्रधानाध्यापक का मोहर, और एक सरपंच का मोहर,आवासीय, आय, जन्म प्रमाण पत्र और शैक्षणिक प्रमाण पत्रों सहित कई प्रकार के दस्तावेज और सामग्री बरामद किए गए हैं.

कैसे चलता था फर्जीवाड़े का खेल

इस छापेमारी में किराना दुकानदार मनोहर कुमार शर्मा को गिरफ्तार किया गया. बताया गया कि आरोपी किसी अन्य व्यक्ति की आधार आईडी और क्लोन किए गए अंगूठे के निशान (थंब इम्प्रेशन) का उपयोग करता था. वह जालसाजी से तैयार किए गए प्रमाण पत्रों को 'आधार एनरोलमेंट क्लाइंट सॉफ्टवेयर' में अपलोड कर अवैध रूप से आधार कार्ड जेनरेट कर देता था.

Advertisement

पुलिस की कार्रवाई

पुलिस इस गिरोह में शामिल अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है. साइबर थाना और जिला आसूचना इकाई (DIU) की टीमें इस पूरे सिंडिकेट को खंगालने में जुटी हैं.

यह भी पढ़ें; अनंत सिंह के गांव में लड़ रहे ईरान के पहलवान, दंगल छोड़ मोकामा विधायक के राजसी अंदाज को निहार रहे दर्शक

Advertisement

Featured Video Of The Day
Iran Israel War Update: अमेरिका को भारी नुकसान, F-15E गिराया! Ceasefire नामुमकिन? | Trump | Khamenei