Bihar: इंस्टाग्राम रील के लिए कार न देना पड़ा भारी, बदमाशों ने युवक के पैरों में दागी गोलियां

Rajasthan: हाजीपुर के झडहुआ में एक युवक आर्यन को इंस्टाग्राम रील विवाद में गोली मारी गई. अपराधियों ने उसे कार न देने पर धमकी दी थी. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
अस्पताल के बाहर परिजनों का डेरा
NDTV

Hajipur News: बिहार के वैशाली जिले के हाजीपुर शहर के जढुआ स्थित गर्दनिया चौक से सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां दो बाइक सवार बदमाशों ने  एक युवक को गोली मार दी. घायल युवक की पहचान आर्यन कुमार के रुप में हुई है. बदमाशों ने युवक के दोनों पैरों को निशाना बनाते हुए फायरिंग की, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया. फिलहाल पीड़ित का अस्पताल में इलाज जारी है, जहां डॉक्टर उसे खतरे से बाहर बता रहे हैं.

"कार नहीं दी तो मार दी गोली

मामले को लेकर मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला सोशल मीडिया पर फेमस होने के चक्कर में  इंस्टाग्राम पर रील बनाने को लेकर एक पुराने विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है. पीड़ित आर्यन कुमार के अनुसार, आरोपी उससे रील बनाने के लिए उसकी कार मांग रहा था. आर्यन ने आरोपी की आपराधिक प्रवृत्ति को देखते हुए अपनी गाड़ी देने से इनकार कर दिया था. इसी बात को लेकर दोनों के बीच पिछले 6 महीनों से विवाद चल रहा था. 

धमकी के ठीक एक घंटे बाद हमला

हैरानी की बात यह है कि हमलावर ने वारदात से महज एक घंटे पहले आर्यन को खुलेआम चुनौती दी थी कि दो घंटे के अंदर गोली मार देंगे. अपराधी ने अपनी बात को सच कर दिखाया और एक घंटे के भीतर ही आर्यन को घेरकर उसके पैरों में गोलियां उतार दीं. 

जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. हाजीपुर के SDPO सुबोध कुमार ने बताया कि मामला पुराने विवाद और रील बनाने को लेकर हुए झगड़े से जुड़ा है.  युवक के दोनों पैरों में गोली लगी है. डॉक्टरों ने उसे खतरे से बाहर बताया है. लेकिन दोनों पैरों में गोली लगने के कारण वह फिलहाल चलने-फिरने में असमर्थ है, अपराधियों की पहचान की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Advertisement

यह भी पढ़ें: Haryana: करनाल में जोरदार धमाके से हवा में उड़ी घर की छत, दिवाली के बचे पटाखों ने मचाई तबाही, इलाके में दहशत

Featured Video Of The Day
Bengal Elections | Adhir Ranjan Chowdhury EXCLUSIVE: Owaisi, Humayun Kabir पर भड़के अधीर? #congress