ज़िम्बाब्वे बनाम भारत लाइव स्कोर, ओवर 31 से 35 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

ज़िम्बाब्वे और भारत के बीच हरारे स्पोर्ट्स क्लब, हरारे में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

विज्ञापन
Read Time: 12 mins
ज़िम्बाब्वे बनाम भारत लेटेस्ट स्कोर

34.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई एक बढ़िया ओवर की समाप्बति| बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया|

34.5 ओवर (1 रन) इस बार समझदारी से सिंगल ले लिया ऑफ़ साइड पर खेलकर|

34.4 ओवर (4 रन) बेहतरीन कट शॉट!!! चौका मिलेगा!! ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई गेंद पर करारा कट किया| बाहें खोलने का मौका मिला और पूरा फायदा उठाया| गेंद फील्डर के बाईं ओर से तेज़ी से निकल गई| डीप कवर बाउंड्री के पार गोली की रफ़्तार से चार रन के लिए|

34.3 ओवर (1 रन) समझदारी से गेंद को लॉन्ग ऑन की तरफ खेला जहाँ से एक रन मिला|

34.2 ओवर (1 रन) सिंगल, पुश किया गेंद को और सिंगल हासिल किया|

34.1 ओवर (4 रन) चौका! इससे गेंदबाज़ के हौंसले पस्त हुए होंगे| बल्लेबाज़ ने इस गेंद पर अपना घुटना टिकाया और स्वीप करते हुए चौका जड़ दिया|

33.6 ओवर (1 रन) सिंगल इसी के साथ गिल का चौथा एकदिवसीय अर्धशतक भी पूरा हुआ| कमाल की फॉर्म में है ये बल्लेबाज़| टीम इंडिया को उनसे काफी उम्मीद थी और उसी पर खरा उतरते हुए गिल| मिड विकेट की ओर खेला गया पुल शॉट, एक रन मिला|

33.5 ओवर (0 रन) ऊपर की गेंद को सीधे बल्ले से सामने की तरफ खेला| गैप नहीं मिल सका|

33.4 ओवर (2 रन) इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और गैप से दो रन हासिल कर लिया|

33.3 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, पुश तो किया गेंद को लेकिन गैप में नहीं मार सके|

33.2 ओवर (1 रन) सिंगल में रन आते हुए भारत के लिए| बैक फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिल गया|

33.1 ओवर (1 रन) इस बार सामने की तरफ गेंद को खेला जहाँ से  एक रन मिल गया|

32.6 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, बैक फुट से पंच तो किया लेकिन गैप हासिल नहीं कर पाए| 144/2 भारत|

32.5 ओवर (1 रन) इस बार सीधे बल्ले से गिल ने मिड ऑन की दिशा में खेला| गैप से एक रन हासिल किया|

32.4 ओवर (0 रन) अच्छी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने सम्मान दे दिया| कोई रन नहीं होगा यहाँ पर|

32.3 ओवर (1 रन) इस बार टर्न होती गेंद को लेग साइड पर मोड़ा और एक रन बटोर लिया|

32.2 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, फ्रंट फुट पर आकर गेंद को सॉलिड तरीके से डिफेंड किया|

32.1 ओवर (1 रन) इस बार पॉइंट की दिशा में खेला गेंद को और गिल ने सिंगल लिया|

31.6 ओवर (4 रन) चौका! जी हाँ सिंगल नहीं मिल रहा तो यही देखने को मिलेगा| एक और बड़ा शॉट| इस बार मिड ऑन फील्डर के ऊपर से गेंद को लॉफ्ट करते हुए अपने लिए एक बाउंड्री हासिल की| 141/2 भारत|

31.5 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, फ्रंट फुट पर आकर गेंद को सॉलिड तरीके से डिफेंड किया|

31.4 ओवर (0 रन) एक और डॉट बॉल, ऑन ड्राइव तो किया लेकिन नतीजा कुछ भी नहीं| बाउंड्री के बाद सिंगल नहीं ले पा रहे हैं किशन|

31.3 ओवर (0 रन) इस बार बल्लेबाज़ ने गेंद को काफी लेट कट किया|

31.2 ओवर (4 रन) चौका! बड़ा शॉट खेलने की कोशिश और उसमें कामयाब भी हुए किशन| मिड विकेट की दिशा में खेला और गैप से चौका बटोर| इसी के साथ 50 रनों की साझेदारी भी पूरी हुई| स्लॉग स्वीप करते हुए गेंद को सीमा रेखा के पार पहुंचाया|

31.1 ओवर (1 रन) सिंगल, फ्रंट फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिला|

30.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| ऑन ड्राइव का इस्तेमाल और एक रन बल्लेबाज़ के खाते में जुड़े|

30.5 ओवर (1 रन) सिंगल, स्क्वायर लेग की ओर खेला गया पुल शॉट, एक रन मिला|

30.4 ओवर (0 रन) एक और डॉट गेंद| हल्का सा गेंद को पुश किया लेकिन गैप नहीं मिला|

30.3 ओवर (0 रन) जमी हुई आँखों के साथ बल्लेबाज़ ने इसे डिफेंड कर दिया| कोई रन नहीं|

30.2 ओवर (0 रन) इस बार आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर समझदारी दिखाते हुए डिफेंड कर दिया| कोई रन नहीं|

30.1 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, फ्रंट फुट पर आकर गेंद को सॉलिड तरीके से डिफेंड किया|

मैच रिपोर्ट

Featured Video Of The Day
पूर्व DGP बेटे अकील अख्तर की मर्डर मिस्ट्री: पोस्टमॉर्टम में इंजेक्शन मार्क, बहू से रिश्ते का खुलासा