Zaheer Khan: जहीर खान बने पिता, सागरिका ने बेटे को दिया जन्म, बच्चे का नाम जानकर हो जाएंगे खुश

Zaheer Khan Become Father: टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज जहीर खान पिता बन गए हैं. उनकी पत्नी सागरिका घाटगे ने एक बच्चे को जन्म दिया है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
जहीर खान बने पिता

Zaheer Khan Become Father: क्रिकेट के गलियारों से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है. टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज जहीर खान पिता बन गए हैं. जिसकी पुष्टि उन्होंने स्वयं की है. 46 वर्षीय पूर्व क्रिकेटर ने अपनी पत्नी सागरिका घाटगे के साथ एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर साझा की है. जिसमें उनके नन्हे बच्चे को उनके साथ देखा जा सकता है. तस्वीर के कैप्शन में उन्होंने अपने बच्चे के नाम का भी खुलासा किया है. जिसमें लिखा गया है, 'प्यार और ईश्वर के आशीर्वाद से हम अपने प्यारे छोटे बच्चे (फतेह सिंह खान) का स्वागत करते हैं.'

जहीर खान के इस पोस्ट के साथ ही क्यूट कपल्स को बधाइयों का तांता लग गया है. यहां उन्हें केवल खेल जगत से ही नहीं बल्कि बॉलीवुड जगत भी प्यार मिल रहा ही. 

अभिनेत्री डायना पेंटी ने बधाई देते हुए लिखा है, 'आप दोनों को बधाई.' वहीं हुमा कुरैशी, डेलनाज ईरानी, ​​अंगद बेदी, अथिया शेट्टी और क्रिकेटर सुरेश रैना जैसे प्रमुख हस्तियों ने भी सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें बधाई दी है. 

Advertisement

जहीर और सागरिका ने अपने नवजात बच्चे की दो तस्वीरें साझा की हैं. पहली तस्वीर में वह अपने बच्चे को दुलारते हुए नजर आ रहे हैं, जबकि दूसरी तस्वीर में वे अपने बच्चे की उंगलियां थामे हुए नजर आ रहे हैं.

आपको बात दें कि जहीर खान और सागरिका घाटगे ने लंबे समय तक एक दूसरे को डेट करने के बाद नवंबर 2017 में शादी की थी. क्यूट कपल्स ने कोर्ट मैरेज किया था. उसके बाद उन्होंने लोगों को एक शानदार वेडिंग रिसेप्शन दिया था.

Advertisement

जहीर खान की गिनती देश के सबसे बेहतरीन तेज गेंदबाजों में की जाती है. वहीं सागरिका शाहरुख खान अभिनीत फिल्म में प्रीति सभरवाल की भूमिका निभाने के बाद 'चक दे' गर्ल के रूप में लोकप्रिय हैं.

यह भी पढ़ें- Tristan Stubbs: इस वजह से हॉकी छोड़कर क्रिकेटर बन गए ट्रिस्टन स्टब्स, पिता ने बताई मजेदार कहानी

Featured Video Of The Day
US Iran War | देर रात अमेरिकी बमों से दहला Tehran | Trump | Mojtaba Khamenei | Netanyahu | BREAKING
Topics mentioned in this article