कुलदीप यादव की शादी में क्या करने वाले हैं युजवेंद्र चहल? मन की बात आपको भी कर देगी खुश

कुलदीप यादव के शादी में शामिल होने के लिए युजवेंद्र चहल देहरादून पहुंच गए हैं. खास मौके पर बातचीत करते हुए कहा कि मैं अपने भाई की शादी को लेकर काफी उत्साहित हूं. मैं खूब नाचूंगा और मजे करूंगा.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Yuzvendra Chahal

Yuzvendra Chahal Excited For Kuldeep Yadav Wedding: भारतीय टीम के 'चाइनामैन' स्पिनर कुलदीप यादव 14 मार्च को अपनी बचपन की दोस्त वंशिका के साथ शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. अपने जिगरी यार के शादी में शामिल होने के लिए युजवेंद्र चहल भी देहरादून पहुंच गए हैं. खास मौके को लेकर उन्होंने अपनी प्रसन्नता भी जाहिर की है. एएनआई के साथ बातचीत करते हुए उन्होंने अपना उत्साह व्यक्त किया और कुलदीप के साथ अपने घनिष्ठ संबंधों को भी उजागर किया. 35 वर्षीय स्पिनर ने कहा, 'मैं अपने भाई की शादी को लेकर काफी उत्साहित हूं. मैं खूब नाचूंगा और मजे करूंगा.'

14 मार्च को मसूरी में सात फेरे लेने वाले हैं कुलदीप यादव

कुलदीप यादव 14 मार्च को उत्तराखंड की खूबसूरत पहाड़ियों में स्थित मसूरी में अपनी मंगेतर वंशिका के साथ सात फेरे लेने वाले हैं. शादी का आयोजन वेलकमहोटल बाय आईटीसी होटल्स द सेवॉय में किया जा रहा है. इससे पहले उन्होंने पिछले साल जून में लखनऊ स्थित एक निजी समारोह में सगाई की थी. इस कार्यक्रम में केवल करीबी परिवारजन ही शामिल हुए थे. 

कुलदीप-वंशिका की शादी में कई बड़े क्रिकेटर हो सकते हैं शामिल 

खबरों की माने तो कुलदीप-वंशिका की शादी में कई प्रमुख क्रिकेट हस्तियां शामिल हो सकती हैं. जिसमें पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर, वर्तमान अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी रिंकू सिंह, सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा के साथ-साथ अन्य क्रिकेटरों की उम्मीद जताई जा रही है. 

2026 टी20 वर्ल्ड कप विजेता टीम के हिस्सा थे कुलदीप

कुलदीप यादव को हाल ही में संपन्न हुए टी20 वर्ल्ड कप 2026 की स्क्वाड में शामिल किया गया था. जहां उन्हें मैदान में ज्यादा उतरने का मौका तो नहीं मिला. मगर जितने मुकाबलों में उन्हें खेलने का अवसर प्राप्त हुआ. उनका प्रदर्शन ठीक ठाक रहा. 

Advertisement

फाइनल मुकाबले में मिली जीत के बाद वह काफी प्रसन्न नजर आए थे. मैच के बाद एएनआई संग अपना विचार साझा करते हुए उन्होंने कहा था, 'यह एक महत्वपूर्ण जीत है. टूर्नामेंट हमारे लिए बहुत अच्छा रहा और हम इसके लिए लंबे समय से तैयारी कर रहे थे.'

यह भी पढ़ें- सीएसके, फैंस और खुद के साथ नाइंसाफी कर रहे हैं धोनी? आठवें या नौवें क्रम पर बल्लेबाजी का कोई मतलब नहीं

Advertisement
Featured Video Of The Day
Iran Attacks Dubai: सेंट्रल दुबई में ईरान का हमला, Ground Report से समझें ताजा हालात | Iran War News
Topics mentioned in this article