IPL 2026: 'लेकिन कप्तानी नहीं', गुरु युवराज सिंह ने अभिषेक शर्मा को लेकर दे दिया बड़ा बयान, SRH मैनेजमेंट पर जताई नाराजगी

Yuvraj Singh on Abhishek Sharma IPL 2026: अभिषेक शर्मा ने SRH के लिए जो किया है, वो किसी से छिपा नहीं है. 2022 से लगातार ओपनिंग करते हुए उन्होंने टीम को विस्फोटक शुरुआत दी है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Yuvraj Singh on Abhishek Sharma IPL 2026:

Yuvraj Singh on Abhishek Sharma for SRH Captaincy: युवराज सिंह अपनी बेबाकी के लिए जाने जाते हैं, और इस बार उन्होंने अपने 'शागिर्द' अभिषेक शर्मा के हक में आवाज उठाकर सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के मैनेजमेंट को कटघरे में खड़ा कर दिया है. 'स्पोर्ट्स तक' से बातचीत में युवी की नाराजगी साफ झलक रही थी. सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल 2025 के लिए पैट कमिंस की गैरमौजूदगी में ईशान किशन को टीम की कमान सौंपी है, लेकिन यह फैसला दिग्गज ऑलराउंडर युवराज सिंह के गले नहीं उतर रहा है. युवराज ने मैनेजमेंट की नीयत पर सवाल उठाते हुए पूछा है कि आखिर अभिषेक शर्मा को नजरअंदाज क्यों किया गया?

युवी का SRH से तीखा सवाल

युवराज सिंह ने कहा कि अभिषेक पिछले 7 सालों से एक ही फ्रेंचाइजी (SRH) के लिए जान लगा रहे हैं. उन्होंने कहा, "वह लड़का 2019 से इस टीम का हिस्सा है. उसने लगातार रन बनाए हैं, अपनी टीम के लिए वफादार रहा है और घरेलू क्रिकेट में अपने स्टेट (पंजाब) की कप्तानी भी करता है. जब आपके पास घर का तैयार किया हुआ लीडर मौजूद था, तो आपने बाहर से आए खिलाड़ी को कप्तानी क्यों दी?"

SRH के लिए अभिषेक शर्मा के आंकड़े

अभिषेक शर्मा ने SRH के लिए जो किया है, वो किसी से छिपा नहीं है. 2022 से लगातार ओपनिंग करते हुए उन्होंने टीम को विस्फोटक शुरुआत दी है. उनके हालिया आंकड़े किसी भी फ्रेंचाइजी को उन्हें कप्तान बनाने पर मजबूर कर सकते हैं. SRH के लिए अभिषेक शर्मा ने अब तक 76 मैच में 1,808 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका तूफानी स्ट्राइक रेट रहा है और उन्होंने 162.88 की रफ्तार से रन बनाए हैं.

SRH के लिए पीछ्ले साल खेली थी ऐतिहासिक पारी

साल 2025 में पंजाब किंग्स के खिलाफ 55 गेंद में 141 रन बनाए थे, जो किसी भी भारतीय द्वारा आईपीएल का सबसे बड़ा स्कोर है. यही नहीं सिक्सर किंग अभिषेक ने SRH के लिए 100 से ज्यादा (101) छक्के जड़ चुके हैं और 100 का आंकड़ा उन्होंने बीते मैच में KKR के खिलाफ पूरा किया.

Advertisement

युवराज का इशारा साफ था कि ईशान किशन अभी-अभी टीम में आए हैं, जबकि अभिषेक ने फ्रेंचाइजी के उतार-चढ़ाव को करीब से देखा है. युवी के मुताबिक, जो खिलाड़ी सालों से सिस्टम का हिस्सा है और लगातार परफॉर्म कर रहा है, उसे लीडरशिप रोल न देना खिलाड़ी के मनोबल को तोड़ सकता है. अब देखना यह होगा कि क्या युवराज सिंह के इस बयान के बाद SRH मैनेजमेंट की सोच में कोई बदलाव आता है या अभिषेक को एक बार फिर सिर्फ एक 'बल्लेबाज' के तौर पर ही अपनी काबिलियत साबित करनी होगी.

Featured Video Of The Day
Iran-Israel War:ईरानी ड्रोन ने अमेरिका के पसीने छुड़ाए! भाषण खत्म और जीसस बने ट्रंप!