Younis Khan: "हमने तो ...." भारत से WCL Final हारने पर भड़क उठे पाकिस्तानी कप्तान यूनुस खान, ऐसा कहकर मचा दी हलचल

Younis Khan on WCL Final defeat: युसूफ पठान ने महज 16 गेंद में 30 रन बनाकर टीम को जीत के दरवाजे पर पहुंचाने में सफल रहे. युसूफ  को शानदार बल्लेबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट के खिताब से नवाजा गया. युवी ने फाइनल में 15 रनों की पारी भी खेली थी. 

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
PAK vs IND Younis Khan

Younis Khan: पाकिस्तान चैंपियंस के कप्तान यूनिस खान ने इंडिया चैंपियंस से वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2024 का फाइनल (IND vs PAK WCL Final\) हारने के बाद कहा कि बल्लेबाजी  में गलती हुई, हमारे बल्लेबाजों ने फाइनल मैच में बल्लेबाजी के दौरान अच्छी साझेदारी नहीं की जिसके कारण ही मैच में हमें हार मिली.  बता दें कि इंडिया चैंपियंस की टीम ने पाकिस्तान चैंपियंस को फाइनल में 5 विकेट से हराकर खिताब जीतने में कामयाबी पाई. फाइनल में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी की थी और 156 रन बनाए थे जिसके बाद इंडिया चैंपियंस ने 19.1 ओवर में 5 विकेट खोकर लक्ष्य का हासिल कर लिया. वहीं, मैच के बाद पाकिस्तान चैंपियंस के कप्तान यूनुस खान ने हार के कारण बताए हैं. यूनुस खान ने माना है कि बल्लेबाजी में गलती हुई और जो स्कोर हम बोर्ड पर खड़ा करना चाहते थे वह हम नहीं कर पाएं. 

यूनुस खान ने मैच के बाद कहा, "भारत को बधाई, उन्होंने दिग्गजों की तरह खेला, वे तीनों विभागों में शानदार थे." हमने बोर्ड पर बड़ा स्कोर लगाने की योजना बनाई थी, लेकिन फाइनल में साझेदारी करना अनिवार्य था. भारत ने कुछ साझेदारियां कीं, जिससे उन्हें कुल स्कोर का पीछा करने में मदद मिली. हम सेमीफाइल जैसे परफॉर्मेंस को फाइनल में नहीं दोहरा सके, जहां हमने कुछ साझेदारियां की थी. पूरे प्रतियोगिता के दौरान कुछ बेहतरीन क्रिकेट खेला गया, आने से पहले मैंने नंबर 11 पर खेलने और मैदान पर छिपने के बारे में सोचा था."

फाइनल में भारत की ओर से रायडू ने अर्धशतकीय पारी खेली और टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई. रायडू के अलावा युसूफ पठान ने 30 रन की अहम पारी खेली जिसने मैच को पलटने का का काम किया. 

युसूफ पठान ने महज 16 गेंद में 30 रन बनाकर टीम को जीत के दरवाजे पर पहुंचाने में सफल रहे. युसूफ  को शानदार बल्लेबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट के खिताब से नवाजा गया. युवी ने फाइनल में 15 रनों की पारी भी खेली थी. 

Advertisement
Featured Video Of The Day
Israel Iran War BREAKING: ईरान युद्ध में बड़ा हमला! America ने Tehran-Karaj B1 पुल उड़ाया, 8 मौतें
Topics mentioned in this article