यशस्वी जायसवाल ने रचा इतिहास, सचिन तेंदुलकर को छोड़ा पीछे, 32 साल पुराने वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी की

क्राइस्टचर्च टेस्ट में उतरते ही यशस्वी जायसवाल ने एक अनोखी उपलब्धि हासिल कर ली है. उन्होंने अपने करियर के शुरुआती 33 टेस्ट अलग-अलग मैदानों पर खेलकर संजय मांजरेकर के 32 साल पुराने वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी की है और इस मामले में सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
यशस्वी जायसवाल
@X

भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला आज (27 नवंबर 2026) से क्राइस्टचर्च स्थित हेगले ओवल में खेला जा रहा हैं. जहां भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने मैदान में कदम रखते ही एक ही बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है. उन्होंने सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ते हुए 32 साल पुराने एक वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है. जायसवाल ने खबर लिखे जाने तक भारतीय टीम की तरफ से कुल 34 टेस्ट मुकाबले खेले हैं. जिसमें उन्होंने अपने करियर के सभी मैच अलग-अलग मैदानों पर खेला है. यानी वह अब तक किसी भी मैदान पर दूसरी बार टेस्ट खेलने नहीं उतरे हैं. 

यशस्वी ने वेस्टइंडीज के खिलाफ किया था टेस्ट करियर का आगाज 

यशस्वी जायसवाल ने अपने टेस्ट करियर का आगाज वेस्टइंडीज के खिलाफ किया था. उसके बाद वह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भी उनकी जमीन पर खेलने में कामयाब रहे. भारत में उनका पहला टेस्ट मुकाबला इंग्लैंड के खिलाफ था. इसके बाद उन्होंने बांग्लादेश, न्यूजीलैंड, वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू सरजमीं पर विभिन्न मैदानों में शिरकत किया. भारत ने इन पांच टीमों की मेजबानी 14 अलग-अलग मैदानों पर की थी. वहीं, जायसवाल ने 2024-25 और 2025 में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड दौरों पर पांच-पांच टेस्ट मैच खेले थे. 

जायसवाल ने वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी की 

यशस्वी जायसवाल ने देश के पूर्व बल्लेबाज संजय मांजरेकर के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है. मांजरेकर ने 1994 तक अपने टेस्ट करियर के शुरुआती 33 मैच अलग-अलग मैदानों पर खेले थे. उनका 34वां टेस्ट बेंगलुरु में था, जो किसी एक मैदान पर उनका दूसरा टेस्ट मुकाबला था. 

जायसवाल ने सचिन तेंदुलकर को छोड़ा पीछे 

खास मामले में यशस्वी जायसवाल ने सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया है. सचिन ने अपने करियर के शुरुआती 32 टेस्ट मुकाबले अलग-अलग मैदानों पर खेले थे. उनका पहली बार किसी मैदान पर दोबारा टेस्ट मैच साल 1994 में वानखेड़े स्टेडियम में था. 

Advertisement

टेस्ट डेब्यू करने के बाद सबसे ज्यादा अलग-अलग मैदानों पर खेलने वाले खिलाड़ी

33 मैच - संजय मांजरेकर - भारत
33 मैच - यशस्वी जायसवाल - भारत
32 मैच - सचिन तेंदुलकर - भारत
24 मैच - जवागल श्रीनाथ - भारत
24 मैच - दिनेश रामदीन - वेस्टइंडीज

यह भी पढ़ें- कुलदीप को घर भेजना सही? सोढ़ी ने किया भारत के फैसले का बचाव, बोले- 'हैगले ओवल में स्पिनर का कोई काम नहीं'

Advertisement
Featured Video Of The Day
'बच्चों से लेकर देश की तरक्की तक..' बाल विवाह पर सोनू सूद का बड़ा संदेश

Topics mentioned in this article
India
Yashasvi Bhupendra Kumar Jaiswal
Sachin Ramesh Tendulkar
Cricket

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं