WTC 2025 Prize Money: टीम इंडिया पर होगी मिलियन डॉलर की बारिश, विजेता-उपविजेता के साथ इन टीमों को ICC करेगा मालामाल, यहां देखें लिस्ट

WTC 2025 Final Winner Prize Money List: WTC 2025 के फाइनल में ना पहुंच पाने के बावजूद भारतीय क्रिकेट टीम पर पैसों की बरसात होने वाली है.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
WTC 2025 Final Winner Prize Money

WTC 2025 Final Winner Prize Money: दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच 11 जून से विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल की शुरुआत होने जा रही है. ये मुकाबला लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर खेला जाना है. न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने पहला डब्ल्यूटीसी खिताब अपने नाम किया था, जबकि दूसरी बार ऑस्ट्रेलियाई टीम विजेता बनी. दोनों ही मौकों पर भारत को उप-विजेता बनकर संतोष करना पड़ा. इस बार पैट कमिंस के नेतृत्व में ऑस्ट्रेलिया डब्ल्यूटीसी खिताब का बचाव करने के लक्ष्य से उतरेगा. दूसरी ओर, टेंबा बावुमा की कप्तानी में दक्षिण अफ्रीका आईसीसी खिताब के लिए दो दशकों से अधिक के इंतजार को खत्म करने के संकल्प से उतरने जा रहा है.

WTC Final: विजेता और उपविजेता को मिलने वाली ईनामी राशि

इस बार वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच 11 जून से 15 जून तक लॉर्ड्स में खेला जाएगा.

- विजेता टीम को 3.6 मिलियन डॉलर की इनामी राशि मिलेगी. यह राशि 2021 की चैंपियन न्यूजीलैंड और 2023 की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को मिली इनामी राशि के दोगुने से भी अधिक है.

- उपविजेता टीम को 2.16 मिलियन डॉलर मिलेंगे. इसका मतलब है कि इस बार के उपविजेता को पिछले दो चैंपियंस को मिली इनामी राशि से भी ज़्यादा पैसे मिलेंगे.  2023 में ऑस्ट्रेलिया और 2021 में न्यूजीलैंड को WTC खिताब जीतने पर 1.6 मिलियन डालर मिले थे.

भारतीय टीम पर भी होगी पैसों की बरसात

आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025 के फाइनल में न पहुंच पाने के बावजूद, भारतीय क्रिकेट टीम पर पैसों की बरसात होने वाली है. इस बार भारत को लगभग उतनी ही इनामी राशि मिलेगी जितनी 2021 और 2023 के WTC चैंपियन टीमों को मिली थी. यह संभव हो पाया है क्योंकि आईसीसी ने WTC की इनाम राशि को लगभग दोगुना कर दिया है.

Advertisement

दोनों ही बार फाइनल में भारतीय टीम हारी थी और उसे 800,000 डॉलर की इनामी राशि मिली थी. फाइनल से चूकने वाली भारतीय टीम तीसरे स्थान पर रहकर 1.44 मिलियन डॉलर (लगभग ₹12.32 करोड़) मिलेंगे. पिछले दो फाइनल में उपविजेता रहने पर भारत को 800,000 डालर ही मिले थे.

Advertisement

प्‍वाइंट्स टेबल का देखें हाल, किस टीम को मिलेगा कितना ईनाम

पहला स्थान     -       (ऑस्ट्रेलिया या दक्षिण अफ्रीका)     -     करीब 30 करोड़

दूसरा स्थान     -       (ऑस्ट्रेलिया या दक्षिण अफ्रीका)     -     करीब 18 करोड़

तीसरा स्थान    -                      (भारत)                          -    करीब 12 करोड़

Advertisement

चौथा स्थान      -                    (न्यूजीलैंड)                       -    करीब 10 करोड़

Advertisement

5वां स्थान        -                      (इंग्लैंड)                         -     करीब 8 करोड़

छठा स्थान      -                    (श्रीलंका)                        -    करीब 7 करोड़

सातवां स्थान   -                   (बांग्लादेश)                     -     करीब 6 करोड़

आठवां स्थान   -                   (वेस्ट इंडीज)                   -    करीब 5 करोड़

नौवां स्थान      -                   (पाकिस्तान)                    -    करीब 4 करोड़

Featured Video Of The Day
Raja Raghuvanshi Murder: राजा के शव को ठिकाने लगाने के बाद सुपारी किलर की स्कूटी पर बैठी थी सनम