Will MS Dhoni Play Today; CSK vs PBKS IPL 2026: आईपीएल 2026 में आज एम. ए. चिदंबरम स्टेडियम पर चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के बीच बड़ा मुकाबला खेला जाना है, लेकिन मैच से पहले सबसे बड़ा सवाल यही है क्या एमएस धोनी आज मैदान पर उतरेंगे? सोशल मीडिया पर हाल ही में एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें धोनी नेट्स में अभ्यास करते नजर आ रहे हैं. इससे फैंस के बीच यह उम्मीद जगी है कि शायद वो जल्द वापसी कर सकते हैं. आपको बता दें की धोनी पहले मुकाबले में नहीं खेले थे. रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्हें काफ स्ट्रेन की समस्या थी, जिसके चलते उन्हें आराम दिया गया. शुरुआती जानकारी में यह भी कहा गया था कि वे कुछ समय तक टीम से बाहर रह सकते हैं.
क्या आज भी थाला का खेलना मुश्किल?
हालांकि अभ्यास में वापसी के सकारात्मक संकेत है, लेकिन आज के मैच में उनके खेलने को लेकर स्थिति अब भी साफ नहीं है. ऐसा लगता है की टीम मैनेजमेंट किसी तरह का जोखिम नहीं लेना चाहता, खासकर जब टूर्नामेंट अभी शुरुआती दौर में है. चेन्नई सुपर किंग्स के द्वारा एक्स पर शेयर किये गए वीडियो में धोनी साथी खिलाड़ियों को नेट्स पर प्रैक्टिस करते हुए देखते नजर आये और साथ ही खिलाड़ियों को समझाते हुए भी दिखे ऐसे में वो आज का मुकाबला खेले या नहीं लेकिन वो डगआउट में बैठकर जरूर मोर्चा संभाल सकते हैं. वैसे उनकी मौजूदगी ही टीम के लिए बड़ा मनोबल मानी जाती है.
CSK के लिए अहम मुकाबला
चेन्नई सुपर किंग्स अपना पहला मैच हार चुकी है, ऐसे में टीम इस मुकाबले को जीतकर सीजन की पहली जीत दर्ज करना चाहेगी. घरेलू मैदान एम. ए. चिदंबरम स्टेडियम पर खेला जाने वाला यह मैच टीम के लिए काफी अहम माना जा रहा है. कुल मिलाकर, धोनी की फिटनेस और उनकी संभावित वापसी पर सबकी नजरें टिकी हैं, जबकि फैंस इस उम्मीद में हैं कि “थाला” एक बार फिर मैदान पर नजर आएंगे.














