गौतम गंभीर कोच पद से देंगे इस्तीफा? IPL में होगी वापसी, राजस्थान रॉयल्स से मिला यह बड़ा ऑफर- रिपोर्ट

गौतम गंभीर अभी भारतीय टीम के कोच है और उनका कार्यकाल 2027 वर्ल्ड कप तक है. गंभीर भारत को ओलंपिंक मेडल दिलाने की भी चाह रख हुए हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Gautam Gambhir, Rajasthan Royals
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • गौतम गंभीर ने जुलाई 2024 में हेड कोच का पद संभाला था और उनका कार्यकाल 2027 वनडे वर्ल्ड कप तक है
  • राजस्थान रॉयल्स गंभीर को CEO, मेंटर और पार्टनर के तौर पर जोड़ने पर विचार कर रही है.
  • गंभीर का आईपीएल में केकेआर के साथ कप्तान और मेंटर के रूप में सफल कार्यकाल रहा है.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

Gautam Gambhir To Step Down As India Head Coach: आईपीएल की पूर्व चैंपियन राजस्थान रॉयल्स टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर से CEO, मेंटर और पार्टनर के तौर पर जुड़ने के लिए संपर्क करने वाली है.  गंभीर, जिन्होंने जुलाई 2024 में भारतीय टीम का हेड कोच का पद संभाला था, वो इस समय बीसीसीआई के साथ कॉन्ट्रैक्ट है, जो 2027 ODI वर्ल्ड कप के बाद खत्म हो जाएगा. दैनिक जागरण की एक रिपोर्ट में दाना किया गया है कि, राजस्थान की ओनरशिप में बदलाव होने वाला है, तीन संभावित मालिकों में से एक ने गंभीर को फ्रैंचाइज़ी में माइनॉरिटी इक्विटी स्टेक, माना जा रहा है कि 2-3 परसेंट के आसपास ऑफ़र किया है. 

गंभीर का आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ बहुत सफल कार्यकाल रहा है. कप्तान के तौर पर गंभीर ने केकेआऱ को दो खिताब जीताने में मदद की थी वहीं, मेंटर के तौर पर गंभीर की निगरानी में केकेआर ने एक खिताब जीता था. इसके अलावा लखनऊ सुपर जायंट्स के मेंटर के तौर पर अपने दो सीज़न में भी उनका अच्छा समय रहा था.उनके रहते लखनऊ ने दो बार प्लेऑफ में क्वालीफाई किया था. 

गंभीर का आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ बहुत सफल कार्यकाल रहा है. कप्तान के तौर पर गंभीर ने केकेआऱ को दो खिताब जीताने में मदद की थी वहीं, मेंटर के तौर पर गंभीर की निगरानी में केकेआर ने एक खिताब जीता था. इसके अलावा लखनऊ सुपर जायंट्स के मेंटर के तौर पर अपने दो सीज़न में भी उनका अच्छा समय रहा था.उनके रहते लखनऊ ने दो बार प्लेऑफ में क्वालीफाई किया था. 

ये भी पढ़ें- IND vs PAK: 'ये हार मंजूर नहीं है', भारत से पीटने के बाद PCB चीफ मोहसिन नकवी ने तोड़ी चुप्पी, पाक टीम को दी चेतावनी

ये भी पढ़ें- T20 World Cup: भारत से हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में भूचाल, दो सुपरस्टार खिलाड़ी की होगी टीम से छुट्टी- रिपोर्ट

वैसे, भारतीय टीम के के साथ अपने मौजूदा कमिटमेंट्स की वजह से गंभीर  का राजस्थान रॉयल्स के साथ जाना इस समय मुमकिन नहीं है. लोढ़ा कमेटी की सिफारिशों पर आधारित सुप्रीम कोर्ट के फैसले के मुताबिक, कोई भी व्यक्ति एक ही समय में नेशनल टीम में रहते हुए बाहर कोई दूसरा पद नहीं रख सकता और न ही IPL फ्रेंचाइजी से जुड़ा हो सकता है. बता दें कि कॉन्फ्लिक्ट ऑफ़ इंटरेस्ट को रोकने के लिए इस "एक आदमी, एक पद" नियम को सख्ती से लागू किया जाता है.

Advertisement

क्या कोच पद से गंभीर देंगे इस्तीफा ?
वहीं, दूसरी ओर अगर गंभीर यह ऑफर स्वीकार करना चाहते हैं, तो उन्हें भारतीय के हेड कोच के तौर पर अपनी भूमिका छोड़नी होगी. लेकिन उनका कार्यकाल 2027 वनडे वर्ल्ड कप तक है और साथ ही  अगर उन्हें एक्सटेंशन मिलता है तो वे लॉस एंजिल्स में 2028 ओलंपिक्स को भी टारगेट कर सकते हैं.
 

Featured Video Of The Day
VIDEO: परीक्षा केंद्र पर लेट से पहुंचना पड़ा भारी, रोते हुई छात्रा वापस गई घर